
आजकल अधिकतर लोग पेट से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसमें कब्ज की दिक्कत बेहद आम है। जब कब्ज बनती है, तो पेट साफ करने में दिक्कत होती है। कब्ज बनने पर पेट आसानी से साफ नहीं हो पाता है। इस दौरान पेट साफ करते समय पेट में दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं, पेट में गैस और ऐंठन की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए और पेट साफ करने के लिए अक्सर लोग आयुर्वेदिक चूर्णों का सेवन करते हैं। आप चाहें तो इन चीजों से बने पानी का सेवन करके भी कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
इस पेज पर:-
पेट साफ करने के लिए रोज सुबह पिएं इन चीजों का पानी- Drink These Things Water in Morning to Clean Stomach in Hindi
1. सौंफ का पानी
अगर आपको कब्ज बनी हुई है, तो आप रोज सुबह सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डाल दें। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। सौंफ का पानी पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप रोजाना इस पानी का सेवन करेंगे, तो इससे पेट आसानी से साफ होगा।

2. धनिया का पानी
धनिया का पानी पीने से पेट आसानी से साफ हो जाता है। धनिया फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। धनिया का पानी पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। अगर आप सुबह धनिया का पानी पिएंगे, तो इससे सुबह पेट साफ होगा। धनिया का पानी पीने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की दिक्कत भी ठीक होगी। आप चाहें तो धनिया के पत्तों या बीज का पानी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बिना जोर लगाए पेट होगा साफ
3. अंजीर का पानी
अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना अंजीर के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 अंजीर लें। इन्हें रातभर के लिए पानी में छोड़ दें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। आप चाहें तो पानी को उबालकर भी सकते हैं। अंजीर में मौजूद फाइबर, पाचन को मजबूत बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
4. नींबू पानी
अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। अगर आप सुबह खाली पेट नींबू पानी पिएंगे, तो इससे कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ लें। अब इस पानी का सेवन करें। रोजाना नींबू पानी पीने से आपकी पाचन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होने लगेंगी।
5. जीरे का पानी
अगर सुबह उठने के बाद आपका पेट साफ नहीं होता है, तो आप जीरे का पानी पी सकते हैं। जीरे के पानी में मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आप जीरे का पानी पिएंगे, तो इससे कब्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा मिलाएं। सुबह इस पानी को उबालें और फिर छानकर पी लें। अगर आप रोजाना सुबह जीरे का पानी पिएंगे, तो इससे पेट आसानी से साफ जाएगा।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version