एक नए सर्वे के मुताबिक दुनिया सबसे आलस और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के मामले में भारतीय लोग दुनिया में दूसरे नंबर हैं। ये सर्वे फिटबिट नामक एक्टिविटी ट्रैकर कंपनी ने 18 देशों के लोगों के रोजाना के पैदल चलने और सोने के आंकड़ों को जुटाकर किया है। सर्वे में भाग लेने वाले सभी देशों की तुलना में सबसे खराब नींद के मामले में भारतीय लोग दूसरे नंबर हैं। वहीं पैदल चलने के मामले में भी भारतीय लोग अन्य देशों की अपेक्षा काफी पीछे हैं। शायद यही कारण है कि भारत में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ये सर्वे भारतीयों के स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बताता है।
7 घंटे सोते हैं भारतीय
इस सर्वे के मुताबिक भारतीय लोग अच्छी नींद नहीं लेते हैं, जबकि वे दूसरे देशों के लोगों की अपेक्षा ज्यादा देर तक सोते हैं। यानी गहरी नींद के मामले में भारतीय लोग काफी पीछे हैं। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार एक भारतीय औसतन रोजाना 7 घंटे 1 मिनट की नींद लेता है। जबकि सिंगापुर में एक व्यक्ति औसतन 7 घंटे 5 मिनट सोता है। सोने के मामले में सबसे खराब देश जापान है, जहां एक व्यक्ति औसतन 6 घंटे 47 मिनट की नींद लेता है। जबकि अमेरिका में लोग भारतीयों की अपेक्षा 32 मिनट ज्यादा सोते हैं और यूके में लोग भारतीयों की अपेक्षा 48 मिनट ज्यादा सोते हैं।
इसे भी पढ़ें:- चैन की नींद सोना है तो रोज रात में पिएं ये स्पेशल हर्बल बेड टाइम टी, तुरंत आएगी गहरी नींद
आलसी होते हैं भारतीय
फिटबिट द्वारा किए गए इस सर्वे के अनुसार भारतीय लोग अन्य देशों की अपेक्षा काफी आलसी होते हैं और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते हैं। इंटरनैशनल हेल्थ गाइडलाइन्स के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 10,000 (दस हजार) कदम पैदल चलना चाहिए, जबकि भारतीय लोग औसतन 6,533 कदम ही रोजाना चलते हैं। इस मामले में हॉन्ग कॉन्ग के लोग सबसे बेहतर हैं क्योंकि वो भारतीयों की अपेक्षा रोजाना 3600 कदम ज्यादा चलते हैं।
सर्वे की मुख्य बातें जो बताती हैं भारतीय हैं स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह
- सर्वे के मुताबिक बहुत सारे भारतीय लोगों को सोने के बाद रात में एक बार जागने की आदत है। औसतन वे रोजाना रात में 57 मिनट जागते हैं, जिससे उनकी नींद की क्वालिटी खराब होती है और वे गहरी नींद नहीं सो पाते हैं।
- 75 से 90 साल की उम्र के लोग सबसे कम नींद लेते हैं। इनकी औसत नींद 6 घंटे 35 मिनट है।
- 18 से 25 साल की उम्र के ज्यादातर युवा देर रात में सोते हैं। (औसतन रात के 12.33 बजे के बाद)
- भारतीय लोग बहुत कम पैदल चलते हैं।
इसे भी पढ़ें:- अनिद्रा से प्रभावित होता है आपका स्वास्थ्य, बदलें ये आदतें आएगी नींद
सर्वे कैसे किया गया
ये सर्वे 18 देशों के लगभग 1050 करोड़ लोगों के रोजाना पैदल चलने और सोने के आंकड़ों को जुटाकर किया गया है। इन देशों में अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिय, कैनेडा, चिली, फ्रांस, इटली, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, यूएस, यूके, आयरलैंड और भारत जैसे देश शामिल थे। ये सर्वे 1 अगस्त 2018 से लेकर 31 जुलाई 2019 तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर किया गया है।
Read more articles on Health News in Hindi
Read Next
समय से पहले जन्मे शिशुओं को सेरेब्रल पैल्सी और दिमागी चोट से बचाया जा सकता है: वैज्ञानिक शोध
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version