Doctor Verified

खाली पेट करें आवंला पाउडर और शहद का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Amla With Honey Benefits in Hindi: आंवला और शहद का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट करें आवंला पाउडर और शहद का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Amla With Honey Benefits in Hindi: पेट और पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने से लेकर शरीर की कई गंभीर परेशानियों को दूर करने के लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आंवला में मौजूद गुण और पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में आंवला का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आंवले के साथ शहद का सेवन करने से कई गुना ज्यादा फायदे मिलते हैं। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। शहद में मौजूद आयरन और आंवले में मौजूद विटामिन सी कई गंभीर परेशानियों में रामबाण होते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने के फायदे और सही तरीका।

आंवला और शहद एक साथ खाने के फायदे- Benefits of Eating Amla With Honey in Hindi

पेट और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दोनों की चीजें एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार होती हैं, जो वजन कम करने से लेकर कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "आंवला और शहद आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से वजन कम करने से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में भी फायदा मिलता है।"

Amla With Honey Benefits in Hindi

इसे भी पढ़ें: आंवला जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका

आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत 

इम्यून सिस्टम कमजोर होने से आप जल्दी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से आपको सर्दी-खांसी, जुकाम आदि का संक्रमण बहुत जल्दी हो सकता है। आंवला में विटामिन सी की मात्रा होती है और शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज में फायदा मिलता है और इंसुलिन लेवल को ठीक रखने में मदद मिलती है।

3. स्किन को रखे जवान

आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से स्किन यंग और ग्लोइंग दिखती है।

इसे भी पढ़ें: Amla Khane ke Fayde: खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

4. पाचन तंत्र के लिए रामबाण

आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से अपच, कब्ज, पेट में गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है।

5. सर्दी-खांसी दूर करने में फायदेमंद

सर्दी-खांसी समेत कई तरह के इन्फेक्शन से लड़ने में आंवला और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से दो बार सेवन करने से सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है। 

कैसे करें आंवला और शहद का सेवन?- How To Eat Amla and Honey in Hindi

आंवला और शहद का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिक्स करके खाने से बहुत फायदा मिलता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

कब्ज दूर करने के लिए रोज त्रिफला का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, जानें रोज क्यों नहीं खाना चाहिए त्रिफला

Disclaimer