
Amla And Arjuna Bark Juice Benefits: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चीजों का सेवन करने से शरीर को किसी तरह के नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है। सर्दियों के मौसम में आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने से शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आंवला और अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी किया जाता है और इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर परेशानियों में आंवला और अर्जुन की छाल का जूस फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के फायदे और सही तरीका।
आवंला और अर्जुन की छाल का जूस पीने के फायदे- Amla And Arjuna Bark Juice Benefits in Hindi
शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर हार्ट की बीमारियों के जोखिम को कम करने और शरीर को हेल्दी बनाने के लिए आंवला और अर्जुन की छाल का जूस फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "आंवला विटामिन सी का भंडार होता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है। वहीं अर्जुन की छाल में मौजूद इलेजिक एसिड, ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईटरपीन, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड और बीटा-सिटोस्टिरोल के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और रक्तचाप को कम करने वाले गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।"
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी ये 5 समस्याएं
आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल और आंवला से बने जूस का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर के लिए कार्डियोटोनिक के रूप में काम करता है। सुबह के समय कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज और बीपी जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
2. डायबिटीज के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल और आंवला का जूस किसी औषधि से कम नहीं है। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
3. अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज और बीपी समेत कई समस्याओं में फायदेमंद है अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस, जानें तरीका
4. तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आंवला और अर्जुन की छाल का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में तनाव और स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
5. अर्जुन की छाल और आंवले के जूस में मौजूद विटामिन सी और अन्य गुण शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
आंवला और अर्जुन की छाल के जूस का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर रोजाना इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version