Doctor Verified

डायबिटीज और बीपी समेत कई समस्याओं में फायदेमंद है अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस, जानें तरीका

Arjun Bark And Ashwagandha Juice Benefits: अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने से कई बीमारियों में फायदा मिलता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज और बीपी समेत कई समस्याओं में फायदेमंद है अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस, जानें तरीका

Arjun Bark And Ashwagandha Juice Benefits: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद और सुरक्षित दोनों ही माना जाता है। अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का भी इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। ये दोनों जड़ी-बूटियां शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर मजबूत होता है और खून की कमी में भी मदद मिलती है। महिलाओं के लिए भी अश्वगंधा और अर्जुन की छाल का जूस फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के फायदे और सही तरीका। 

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Arjuna Bark And Ashwagandha Juice in Hindi

अर्जुन की छाल अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होता है। आयुर्वेद के मुताबिक इसमें कड़वा और कसैला गुण होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है। वहीं अश्वगंधा भी अनेकों औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। इन दोनों हर्ब्स का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि नियमित रूप से अश्वगंधा और अर्जुन का जूस पीने से शरीर को कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। यह जूस अब मार्केट में भी आसानी से मिल जाता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Arjun Bark And Ashwagandha Juice Benefits

इसे भी पढ़ें: Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीने के प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

1. हार्ट डिजीज के खतरे को कम करे

हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल और अश्वगंधा से बने जूस का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर के लिए कार्डियोटोनिक के रूप में काम करता है। नियमित रूप से सुबह के समय इसका सेवन करने से हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड फ्लो ठीक रहता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या को कम करने में मदद मिलती है। 

2. तनाव और चिंता कम करने में मददगार

आज के समय में कामकाज और सामाजिक कारणों से लोगों में तनाव और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में तनाव और स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

3. डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल और अश्वगंधा का जूस किसी औषधि से कम नहीं है। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

4. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद 

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल और अश्वगंधा से बने जूस का सेवन करें।

इस जूस का सेवन वैसे तो सभी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सेवन करने से पहले इसकी मात्रा और पीने का तरीका जानने के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डोज का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

डायबिटीज में करें जावित्री का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Disclaimer