Expert

कब्ज दूर करने के लिए रोज त्रिफला का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, जानें रोज क्यों नहीं खाना चाहिए त्रिफला

Reasons To Avoid Consuming Triphala Daily: कब्ज से बचने के लिए अगर आप भी रोज त्रिफला का सेवन करते हैं, तो यहां जानें पहले इसके नुकसान जान लें
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज दूर करने के लिए रोज त्रिफला का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, जानें रोज क्यों नहीं खाना चाहिए त्रिफला

Reasons To Avoid Consuming Triphala Daily: त्रिफला को कब्ज की समस्या दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय माना जाता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग त्रिफला का रोजे सेवन करते हैं। यह सही है कि त्रिफला एक अद्भुत आयुर्वेदिक औषधि है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। बहुत से लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि गलत तरीके से और अधिक मात्रा में आंवला का सेवन किये जाने पर यह शरीर में जहर की तरह काम कर सकता है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र की मानें, तो किसी भी चीज की अधिक मात्रा हानिकारक होती है! आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां पूरक के समान नहीं हैं! गलत तरीके से प्रयोग किये जाने पर ये सुरक्षित दवाएं भी हानिकारक हो सकती हैं। रोज त्रिफला का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए और इससे सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं, डॉ. वरालक्ष्मी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। जानने के लिए पढ़ते रहे हैं यह लेख..

Reasons To Avoid Consuming Triphala Daily

रोज क्यों नहीं करना चाहिए त्रिफला का सेवन- Reasons To Avoid Consuming Triphala Daily

डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार, त्रिफला एक बेहतरीन हर्बल फॉर्मूलेशन है जो आपके पेट को टोन करता है। यह जीवन शक्ति में सुधार करता है, लेकिन इसे पूरक के रूप में नहीं लेना चाहिए! त्रिफला वास्तव में रेचक नहीं है, यह एक दीपन जड़ी बूटी है जिसका अर्थ है कि यह पाचन अग्नि को बढ़ाता है। लेकिन रोजमर्रा की आंतों की फंक्शन को यह बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करता है। यह पाचन अग्नि बढ़ने के कारण शुरुआत में आपकी समस्याएं दूर कर सकता है, लेकिन कुछ समय बाद यह काम नहीं करता है, क्योंकि यह आपके कोलन को सुखा देता है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 समस्याओं वाले लोगों को नहीं करना चाहिए त्रिफला का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

त्रिफला में औषधीय गुणों के साथ ही ड्राइनेस बढ़ाने वाले गुण भी होते हैं, जो आंतों में सूखेपन को बढ़ाते हैं। अगर आप लंबे समय तक डॉक्टर की सलाह या मार्गदर्शन के बिना त्रिफला का सेवन करते हैं, तो आपको इसके कारण अपने मल में ड्राइनेस महसूस हो सकती है। यह आपकी त्वचा और बालों में ड्राइनेस का कारण बन सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaralakshmi)

इसे भी पढ़ें: डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए इस तरह करें त्रिफला का सेवन, पाचन संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर

 

एक्सपर्ट क्या सलाह देती हैं?

किसी भी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का सेवन करते समय आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, जिससे कि किसी भी तरह के नुकसान से बचने में मदद मिल सके जैसे,

1. किसी भी आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह  के 40 दिनों से अधिक नहीं किया जाना चाहिए।

2. अगर आपको 10 दिनों के बाद भी कोई बदलाव न दिखे, तो आपको इनका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

3. आंतों, ऊर्जा स्तर और त्वचा पर विशेष ध्यान दें। असंतुलन के शुरुआती लक्षण यहीं से पता चलते हैं।

All Image Source: freepik

Read Next

रोजाना ऐसे करें शतावरी के पानी का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer