इन 5 समस्याओं वाले लोगों को नहीं करना चाहिए त्रिफला का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

When Should You Not Take Triphala: कुछ समस्याओं में त्रिफला का सेवन बहुत नुकसानदायक हो सकता है। जानें त्रिफला का सेवन कब नहीं करना चाहिए? -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 22, 2023 16:00 IST
इन 5 समस्याओं वाले लोगों को नहीं करना चाहिए त्रिफला का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

When Should You Not Take Triphala In Hindi: आयुर्वेद में त्रिफला का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में त्रिफला बहुत प्रभावी उपचार है। त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों- आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर बनता है। इस मिश्रण में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में त्रिफला का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि त्रिफला का सेवन कब नहीं करना चाहिए -

त्रिफला कब नहीं खाना चाहिए - When Should You Not Take Triphala In Hindi

गर्भावस्था के दौरान न करें त्रिफला का सेवन

प्रेगनेंट महिलाओं को त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है और गर्भावस्था के दौरान गर्म चीजों के ज्यादा सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है। इसके अलावा, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी त्रिफला का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे आपके शिशु को दस्त की समस्या हो सकती है।

दस्त होने पर न खाएं त्रिफला चूर्ण

पेट से जुड़ी समस्याओं में त्रिफला चूर्ण का सेवन लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका ज्यादा सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। दरअसल, गर्म तासीर होने की वजह से यह पेट की गर्मी को बढ़ा सकता है। त्रिफला का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर आपको दस्त लगे हुए हैं, तो त्रिफला का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन आपकी स्थिति को और अधिक बिगाड़ सकता है।

When-To-Avoid-Triphala

वजन कम होने पर न खाएं त्रिफला चूर्ण

त्रिफला का सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आपका वजन पहले से ही कम है, तो आपको त्रिफला का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अधिक सेवन से लगातार वजन घटने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका बेवजह वजन कम हो रहा है, तो त्रिफला का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: घी के साथ मिलाकर खाएं त्रिफला चूर्ण, इन 8 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

अनिद्रा की शिकायत में न करें त्रिफला का सेवन

अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है, तो त्रिफला का सेवन करने से बचें। इसका सेवन करने से आपको रात में नींद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नींद पूरी न होने के कारण चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नींद से जुड़ी समस्या होने पर त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर एलर्जी है तो न करें त्रिफला का सेवन

जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको किसी नई चीज से एलर्जी हो जाती है,  तो आपको त्रिफला का सेवन कम करना चाहिए। अगर त्रिफला खाने के बाद आपको पेट में दर्द, उल्टी या पित्त जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको त्रिफला से एलर्जी है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी में इस तरह करें त्रिफला का सेवन, जल्द मिलेगी राहत

अगर आप भी इस तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं, तो त्रिफला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer