Doctor Verified

रोजाना ऐसे करें शतावरी के पानी का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

Shatavari Water Benefits: शतावरी का पानी पीने से हार्ट से लेकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना ऐसे करें शतावरी के पानी का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं


Shatavari Water Benefits: आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन से शरीर की गंभीर बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में फायदा मिलता है। लेकिन इनका सही तरीके से ही सेवन करना चाहिए अन्यथा शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। शतावरी भी एक बहुत ही शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, इसका सेवन करने से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद समेत कई तरह की चिकित्सा में शतावरी का इस्तेमाल औषधियों को बनाने में किया जाता है। हार्ट को हेल्दी रखने से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के मुताबिक शतावरी (Shatavari Ke Fayde) शरीर में मौजूद वात, पित्त और कफ दोष को खत्म करने में मदद करती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शतावरी का पानी पीने के फायदे और सही तरीका।

शतावरी का पानी पीने के फायदे- Shatavari Water Benefits in Hindi 

शतावरी को Asparagus racemosus ने नाम से भी जाना जाता है। इसकी जड़ का चूर्ण बनाकर खाने से कई गंभीर बीमारियों को दूर करने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एसके पांडेय कहते हैं कि, "शतावरी में मौजूद गुण पुरुष और महिला दोनों के लिए रामबाण होते हैं। इसका सेवन करने से वात, पित्त और कफ दोष को दूर करने में मदद मिलती है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए शतावरी का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।"

Shatavari Water Benefits

इसे भी पढ़ें: Shatavari for Men: पुरुषों की इन 6 परेशानियों को दूर कर सकती है शतावरी

रोजाना सुबह के समय शतावरी का पानी पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. गैस और एसिडिटी जैसी समस्या में रामबाण 

गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय शतावरी का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप रोजाना एक चम्मच शतावरी के जड़ों के चूर्ण को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पिएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।

2. इम्यून सिस्टम को करे मजबूत

शतावरी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। सुबह के समय खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शतावरी का चूर्ण मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

3. पीरियड्स में फायदेमंद 

पीरियड्स के दौरान दर्द और क्रैम्पस को कम करने के लिए शतावरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के समय गुनगुने पानी में एक चम्मच शतावरी का चूर्ण डालकर पीने से दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद

शतावरी में मौजूद गुण हार्ट को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह के समय एक गिलास गुनगुने पानी में शतावरी की जड़ों का चूर्ण डालकर पीने से हार्ट हेल्दी रहता है और धमनियों में ब्लॉकेज को कम करने में मदद मिलती है।

5. डायबिटीज में फायदेमंद

शतावरी में मौजूद गुण डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को ठीक रखने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से डायबिटीज में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे: आपकी इन 7 परेशानियों को दूर करने में लाभकारी हो सकता है शतावरी

शतावरी की जड़ों का चूर्ण गुनगुने पानी में डालकर रोज सुबह पीने से ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी आयुर्वेदिक नुस्खे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

High Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से होती हैं कई दिक्कतें, आयुर्वेदाचार्य से जानें बचाव के टिप्स

Disclaimer