रूमेटाइड अर्थराइटिस गठिया का एक प्रकार है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसका असर केवल जोड़ों और हड्डियों पर ही नहीं बल्कि, शरीर के अन्य हिस्सों पर भी पड़ता है। आजकल लोग कम उम्र में भी समस्या का शिकार हो रहे हैं। उम्र बढ़ने, मोटापे और धूम्रपान करने को इसके पीछे का मुख्य कारण माना जाता है। ऐसे में भारत के कुछ बड़े सेलिब्रिटीज भी इसके चंगुल से नहीं बच पाए हैं। आइये जानते हैं इससे प्रभावित होने वाले कुछ सेलेब्स के बारे में।
संग्राम सिंह
रेसलर संग्राम सिंह भी रूमेटाइड अर्थराइटिस का शिकार थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें 3 साल की उम्र से ही यह समस्या है। ऐसी स्थिति में उन्हें कई परेशानियां हुईं। इस दौरान उन्हें चलने-फिरने में समस्या होती थी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर ही लेटे रहना पड़ता था। डॉक्टर्स के मना कर देने के बाद उन्होंने लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदला। ऐसे में वे एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेते थे। जिससे उन्हें इस गंभीर बीमारी से छुटकारा पाने में काफी मदद मिली।
रितिक रोशन
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन स्लिप डिस्क के साथ ही रूमेटाइड अर्थराइटिस का भी शिकार रह चुके हैं। दरअसल, उन्हें घुटनों में अर्थराइटिस था। इस समस्या के चलते उन्हें 6 महीनों तक बैसाखी तक का सहारा लेना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने थेरेपी और उपचार लेने के साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव किए। उन्होंने धीरे-धीरे बैसाखी छोड़ एक्सरसाइज शुरू की और पूरी तरह से हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया।
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर डायबिटीज के अलावां रूमेटाइड अर्थराइटिस का भी शिकार हुई थीं। इसके चलते उनका वजन काफी बढ़ गया था। ऐसी स्थिति होने पर शरीर में जकड़न होने के साथ ही जोड़ों में दर्द भी होता है। हालांकि, उन्होंने अपना वजन घटाने के साथ ही डाइट पर ध्यान दिया। ऐसे में उन्होंने नियमित तौर पर एक्सरसाइज की और इस बीमारी को मात दी।
इसे भी पढ़ें - इन भयंकर बीमारियों से जंग जीत चुके हैं WWE के ये 5 फेमस रेसलर्स, जानें इनके बारे में
संभावना सेठ
टीवी एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ को भी रूमेटाइड अर्थराइटिस का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसपर खुलकर बात करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें चलने में समस्या होने के साथ ही पैरों की हड्डियों और उंगलियों में दर्द भी होता था। ऐसी स्थिति में मरीज का वजन अचानक कम होने के अलावां शरीर के तमाम हिस्सों में दर्द भी होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version