कोरोना वायरस: एक दिन में बढ़े 90,632 नए संक्रमित मरीज, ब्राजील को पीछे छोड़ भारत बनने वाला है 2nd प्रभावित देश

भारत में शनिवार को रिकॉर्ड 90 हजार+ मामले दर्ज हुए हैं और 1065 लोगों की मृत्यु हुई है। भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार के पार पहुंचा।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरोना वायरस: एक दिन में बढ़े 90,632 नए संक्रमित मरीज, ब्राजील को पीछे छोड़ भारत बनने वाला है 2nd प्रभावित देश


देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भले ही भारत में लगभग सबकुछ अनलॉक हो चुका है लेकिन देश में कोरोना की रफ्तार थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 90,631 नए मामले सामने आए हैं, जो अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है। अब भारत में कुल एक्टिव केस 8,62,320 हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अब भारत और ब्राजील में अब कुछ ही अंतर रह गया है। चूंकि ब्राजील में नए कोरोना केस भारत की अपेक्षा कम आ रहे हैं, इसलिए रविवार को भारत संख्या में दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश हो जाएगा। भले ही अमेरिका और ब्राजील इस समय दुनिया के दो सबसे प्रभावित देश हैं, लेकिन आंकड़ों को देखें तो भारत में पिछले कुछ दिनों से हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या दोनों देशों की अपेक्षा दोगुनी से भी ज्यादा सामने आ रही है।

coronavirus cases

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी है ज्यादा

भले ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इससे ठीक हो कर डिस्चार्ज मरीजों के मामले में भी भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार को देशभर में लगभग 73,000 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवरी के बाद डिस्चार्ज किए गए। भारत का रिकवरी रेट इस समय लगभग 77% है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार देश में केस फैटलिटी रेट (CFR) में भी लगभग 1.73% की कमी आई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने शेयर किया अपना अनुभव, बताए जरूरी सावधानियां और टिप्स जो कोविड से लड़ने में आएंगी काम

फ्रेश मामलों के अनुसार भारत दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 41,13,811 हो गई है। इस आंकड़े के अनुसार अब भारत ब्राजील और अमेरिका से पीछे है क्योंकि ब्राजील में कुल कोरोना संक्रमित 41,23,000 हैं, जबकि अमेरिका में 64.31.152 हैं। लेकिन प्रतिदिन बढ़ने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखें, तो भारत ब्राजील और अमेरिका से भी आगे, यानी विश्व का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन चुका है, जहां एक दिन में 80-90 हजार मामले सामने आने लगे हैं। ये संख्या घटने के बजाय हर दिन बढ़ती जा रही है।

दिल्ली-मुंबई में फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार

कुछ समय पहले तक मुंबई और दिल्ली भारत के 2 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य थे, लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों ही राज्यों में कोरोना की रफ्तार पहले की अपेक्षा घटी थी। लेकिन अब एक बार फिर से दोनों राज्यों में कोरोना वायरस ने गति पकड़ ली है। शनिवार को मुंबई में 20,800 नए मामले सामने आए हैं, तो दिल्ली में 2973 नए मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए आहार ही है बेस्ट 'दवा', जानें कोविड पॉजिटिव मरीजों को क्या खाना चाहिए?

india coronavirus

हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु

कोरोना वायरस के कारण हर दिन लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो रही है। शनिवार को भी देश में 1065 लोगों ने इस महामारी के चलते अपना दम तोड़ दिया, जिसमें मुंबई में 312 लोग, कर्नाटक में 128 लोग, उत्तर प्रदेश में 81 लोग और आंध्र प्रदेश में 71 लोगों की मृत्यु हुई।

Read More Articles on Health News in Hindi

Read Next

मां-बाप के इमोशनल सर्पोट से कम हो सकती है टीनएजर्स में साइबरबुलिंग की संभावना : शोध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version