
Importance of Selenium For Thyroid: सेलेनियम एक जरूरी मिनरल है जो हमारे शरीर में कई कार्यों में काम आता है। सेलेनियम थायराइड हार्मोन बनाता है, यह इम्यून फंक्शन को कंट्रोल करता है, यह एंडोक्राइन ग्रंथि को भी कंट्रोल करता है। लेकिन आपको बता दें कि शरीर में सेलेनियम की सबसे ज्यादा मात्रा थायराइड ग्लैंड में ही पाई जाती है। इसलिए थायराइड मरीजों के लिए सेलेनियम जरूरी है। एक स्टडी में यह बताया गया है कि अगर आपके शरीर में सेलेनियम कमी हो जाती है, तो थायराइड डिसआर्डर हो सकता है। इस लेख में जानेंगे कि आखिर थायराइड मरीजों के लिए सेलेनियम क्यों जरूरी है और इसकी कमी को कैसे दूर किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
थायराइड मरीजों के लिए सेलेनियम क्यों जरूरी है?- Importance of Selenium For Thyroid
थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए सेलेनियम, सेलेनो प्रोटीन के फॉर्म में मौजूद रहता है। टी4 थायराइड हार्मोन के निर्माण में भी सेलेनियम फायदेमंद है। टी4 हार्मोन को टी3 में बदलने की प्रक्रिया में भी सेलेनियम की भूमिका अहम होती है। थायराइड हार्मोन्स बनते समय फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। ये वेस्ट प्रोडक्ट्स होते हैं। इन उत्पादों से थायराइड ग्लैंड प्रभावित होता है। इन फ्री रेडिकल्स से छुटकारा पाने के लिए सेलेनियम फायदेमंद माना जाता है।
शरीर में सेलेनियम की कमी क्यों हो जाती है?
शरीर में सेलेनियम की कमी इसलिए होती है क्योंकि जिस मिट्टी में खेती होती है या फल, सब्जियां उगती हैं, उनमें सेलेनियम की मात्रा कम होती है। इसलिए पोषक तत्वों से भरी डाइट लेने के बावजूद भी शरीर में सेलेनियम की कमी रह जाती है। इसके अलावा सेलेनियम को गट एब्सॉर्ब करता है। लेकिन अगर आपको गट हेल्थ से संबंधित कोई समस्या है, तो सेलेनियम को बॉडी में एब्सॉर्ब नहीं हो पाएगा। जिन लोगों को थायराइड होता है, उनमें गट डिसआर्डर होने की आशंका ज्यादा होती है और इस वजह से सेलेनियम को एब्सॉर्ब करना मुश्किल हो सकता है।
सेलेनियम रिच फूड्स खाएं- Selenium Rich Foods For Thyroid
- कई स्टडीज में यह भी बताया गया है कि सेलेनियम रिच डाइट लेने से और सेलेनियम के सप्लीमेंट का सेवन करने से थायराइड फंक्शन बेहतर बनता है। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें सेलेनियम पाया जाता है।
- एग योक में सेलेनियम पाया जाता है। अंडे का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।
- कॉटेज चीज या पनीर में भी सेलेनियम, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- ब्राउन राइस और ओट्स में भी सेलेनियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
- सेलेनियम की कमी दूर करने के लिए सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
- ब्रोकली और पालक जैसी सब्जियों में भी सेलेनियम पाया जाता है।
- एक दिन में आप 200 एमसीजी सेलेनियम का सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर सेलेनियम का सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version