Doctor Verified

बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, बीमारियों का खतरा भी होता है कम

Importance of Adding 1 Egg Daily to Your Kids Diet: अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो बच्चे के समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, बीमारियों का खतरा भी होता है कम


Importance of Adding 1 Egg Daily to Your Kids Diet: बच्चों की सेहत और उनके सही विकास के लिए पोषण का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अंडा एक ऐसा सुपर फूड है, जो न सिर्फ बच्चे के शारीरिक विकास बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आनंद केयर क्लीनिक के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि 6 महीने के बाद शिशु को सॉलिड आहार के साथ रोजाना 1 अंडा खिलाने से बच्चे का दिमागी विकास तेजी से होता है।

अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं, इस विषय पर डॉ. तरुण आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, आइए जानते हैं इसके बारे में...

बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने के फायदे - Importance of Adding 1 Egg Daily to Your Kids Diet

वीडियो में एक स्टडी का हवाला देते हुए डॉ. तरुण आनंद कहते हैं कि अंडे में कोलीन पाया जाता है। कोलीन 6 महीने के बाद शिशु के दिमागी विकास को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा अंडे में डी एच ए, विटामिन बी 6, विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चे के दिमाग को तेज बनाते हैं।

egg-benefits-fo-r-kids-ins1

1. मांसपेशियों के विकास में मददगार- Eggs help in muscle development

अंडे में हाई प्रोटीन होता है, जो बच्चों के मांसपेशियों के विकास और शरीर की अन्य कोशिकाओं की मरम्मत के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो बच्चों के शारीरिक विकास में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी शिशु को करवाते हैं वीडियो कॉल पर बात? तो डॉक्टर से जानिए इसके नुकसान 

2. दिमागी विकास में फायदेमंद- Egg is beneficial for brain development

अंडे में कोलीन नामक होता है, जो बच्चों के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोलीन बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता और संज्ञानात्मक विकास में मदद करता है। बच्चों को रोजाना अंडा खिलाने से उनकी सीखने और समझने की क्षमता में भी तेजी से सुधार आता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tarun Anand (Pediatrician) Lucknow (@drtarunanandpedia)

3. हड्डियों को बनाए मजबूत- Egg makes bones strong

अंडे में मौजूद विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। बच्चों को रोजाना 1 अंडा खिलाने से बच्चों की हड्डियों के गठन भी सही करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः बेबी बॉय की सेहत से जुड़ी ये गलती तो नहीं कर रहे हैं आप? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

4. आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद- Beneficial for eye health

अंडे में ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इन दिनों जब प्रदूषण और स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों की आंखें कमजोर हो रही है। ऐसी स्थिति में अंडा बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बच्चों की आंखों को हानिकारक किरणों से बचाते हैं और उनकी नजरों को भी तेज करते हैं।

egg-benefits-fo-r-kids-ins2

5. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी- Egg Beneficial for Digestive system

अंडा आसानी से पचने वाला आहार है, जो बच्चों के नाजुक पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। अंडे में हाई प्रोटीन, हाई फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ेंः ये संकेत बताते हैं कि बच्चे को है टंग-टाई (जीभ चिपकी होने) की समस्या, डॉक्टर से जानें क्या करें और क्या नहीं

बच्चों को अंडा कैसे खिलाएं?- How to feed eggs to children?

बच्चों को अंडा रोजाना अलग-अलग तरीके से दिया जा सकता है। आप बच्चों को उबला अंडा, ऑमलेट, एग सैंडविच, या एग करी के तौर पर दे सकते हैं। आप चाहें तो बच्चों के टेस्ट के हिसाब से अंडे की रेसिपी में भी बदलाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सिर्फ भूख नहीं इन 3 कारणों से भी मुंह में उंगली डालता है बच्चा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

निष्कर्ष

अंडा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे बिना किसी संकोच के बच्चों की रोजाना की डाइट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन जिन पेरेंट्स को अंडे से किसी तरह की एलर्जी है, वह बच्चों को अंडा खिलाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

क्या शिशु को रोजाना नहलाना सही है? जानें बच्चों के डॉक्टर की राय

Disclaimer