सिकल सेल रोग से पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, जानें इनके बारे में

प्रेग्नेंसी में सिकल सेल रोग से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं इसके लक्षण और कारण।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सिकल सेल रोग से पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, जानें इनके बारे में


प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले महिला व पुरुष दोनों को ही अपनी सेहत से जुड़ें महत्वपूर्ण टेस्ट करवाने चाहिए। इससे गर्भधारण करने और प्रेग्नेंसी में होने वाले कई तरह की मुश्किलों से बचा जा सकता है। साथ ही महिला या पुरुष से रोग बच्चे तक ट्रांसफर होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। प्रेग्नेंसी में सिकल सेल रोग महिलाओं के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। यह एक अनुवांशिक रक्त विकास है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। इससे महिलाओं को प्रेग्नेंसी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस विषय पर हमने नई दिल्ली, बीएलके मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के सेंटर फॉर बोन मैरो ट्रांसप्लांट के एसोशिएट डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार सिंह से बात कि तो उन्होंने इस समस्या में लक्षण और बचाव के तरीके को विस्तार से बताया।

सिकल सेल रोग प्रेगनेंसी को कैसे प्रभावित करता है? How Does Sickle Cell Disease Affect Pregnancy In Hindi

सिकल सेल रोग की गंभीरता के आधार पर महिलाओं को प्रभावित कर सकता है। कुछ महिलाओं को सिकल सेल रोग होने पर भी किसी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन, कुछ महिलाओं को इस समस्या के चलते प्रेग्नेंसी में शरीर का दर्द हो सकता है। इस दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर कुछ दवाएं दे सकते हैं। लेकिन, जिन महिलाओं को किडनी संबंधी रोग हो या उन्हें पहले से ही हार्ट फेलियर हुआ हो, तो उनके लिए यह समस्या कई अन्य तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

आमतौर पर सिकल सेल रोग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। लेकिन, प्रेग्नेंसी में इसके कारण महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। सिकल सेल रोग को एनीमिया की तरह ही देखा जाता है। इसमें भी शरीर में आयरन की कमी होती है। इस तरह के एनीमिया में आयरन की सप्लीमेंट्स भी दी जा सकती है। इस रोग में लाल रक्त कोशिका ऑक्सीजन को सही तरह से भ्रूण तक नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसकी वजह से बच्चे की विकास प्रक्रिया प्रभावित होती है या स्लो हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : एनीमिया क्या है और कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके लक्षण

impact of sickle cell disease in pregnancy

प्रेग्नेंसी में सिकल सेल डिजीज से महिलाओं और बच्चे को क्या परेशानी हो सकती हैं? What are possible complications of sickle cell disease in pregnancy?

  • महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होना,
  • पित्ताशय की पथरी व अन्य समस्याएं
  • एनीमिया के कारण हार्ट फेलियर, हार्ट के आकार में वृद्धि होना, 
  • गर्भपात, 

गर्भ में पल रहे बच्चे को होने वाले जोखिम 

  • बच्चे का विकास धीमी गति से होना, 
  • बच्चे में खून की कमी,
  • बच्चे का समय से पहले जन्म होना, 
  • जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना या मृत्यु होना, आदि।

इसे भी पढ़ें : शरीर की रक्त वाहिकाओं का आकार बिगाड़ देता है सिकल सेल एनीमिया, जानें लक्षण और उपचार का तरीका

सिकल सेल डिजीज का इलाज कैसे किया जाता है? - How is sickle cell disease in pregnancy treated?

सिकल सेल डिजीज महिला को होने पर, प्रेग्नेंसी में मुश्किले होने की संभावना कम होती है। जबकि, अगर पुरुष को सिकल सेल डिजीज है, तो इससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अधिक परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को गर्भधारण करने से पहले पुरुष पार्टनर को डॉक्टर से मिलकर टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे रोग की पहचान कर उसका समय रहते इलाज किया जा सकता है।

कुछ महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन के द्वारा सिकल सेल वाले रक्त को बदल दिया जात है। यह प्रक्रिया प्रेग्नेंसी में कई बार की जा सकती है। इस प्रक्रिया से रक्त का विकार धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस दौरान महिलाओं को एंटीबायोटिक्स दवाएं दी जा सकती हैं। इसके अलावा, डिलीवरी के समय महिलाओं को मास्क के द्वारा ऑक्सीजन दी जा सकती है और इसके अलावा महिलाओं को डिहाईड्रेशन से बचाने के लिए नसों में आईवी फ्लूयड दिया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डॉक्टर से नियमित जांच करानी चाहिए। इससे महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले संभावित परेशानियों से बचाया जा सकता है। इस समय किसी भी तरह की मुश्किलों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

Read Next

स्‍मार्टफोन के ज्‍यादा इस्‍तेमाल से हो सकता है तेज स‍िरदर्द, बचाव के ल‍िए अपनाएं ये खास टिप्स

Disclaimer