
World Sickle Cell Day 2024: सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease) एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जो 'सिकल' के आकार की लाल रक्त कोशिकाओं की वजह से बनता है। इसमें ये कोशिकाएं एक साथ चिपक जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन शरीर के सभी अंगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है। रक्त वाहिकाओं में रुकावट पैदा हो सकती है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति वाले लोगों को कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसमें दर्द, एनीमिया, संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याएं शामिल हैं। सिकल सेल रोग वाले बच्चों और वयस्कों को आपातकालीन इलाज की जरूरत होती है। लेकिन समाज में सिकल सेल रोग के बारे में ज्यादातर लोग जागरूक नहीं है। इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुनियाभर में 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस (World Sickle Cell Day) मनाया जाता है। तो आइए, आज विश्व सिकल सेल दिवस का महत्व और थीम के बारे में विस्तार से जानते हैं-
विश्व सिकल सेल दिवस क्यों मनाया जाता है?- Why is World Sickle Cell Day Celebrated in Hindi
सीडीसी के अनुसार यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। इस रोग वाले व्यक्तियों में लाल रक्त कोशिकाएं एक साथ चिपक जाती हैं, जो ऑक्सीजन को शरीर के कुछ हिस्सों तक पहुंचने से रोक सकती हैं। हर सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्ति अलग तरह से प्रभावित हो सकता है। कुछ लोगों को इसमें अस्थि मज्जा ट्रांसप्लांट से फायदा मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव करके ही फर्क पड़ सकता है। आपको बता दें कि एससीडी (SCD) वाले व्यक्ति को हर साल 100 यूनिट रक्त की जरूरत हो सकती है। लेकिन जब किसी व्यक्ति को सिकल सेल रोग होता है, तो वह समझ ही नहीं पाता है कि यह बीमारी क्या है। ऐसे में इस रोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस का उद्देश्य लोगों को सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में शिक्षित करना है। साथ ही, इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, जल्दी और प्रभावी इलाज के विकल्पों पर चर्चा करना भी है।
इसे भी पढ़ें- सिकल सेल रोग से पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, जानें इनके बारे में

विश्व सिकल सेल दिवस का इतिहास- World Sickle Cell Day History in Hindi
विश्व सिकल सेल दिवस को वैश्विक स्वास्थ्य चिंता के रूप में मान्यता दी गई है। ऐसे में दुनियाभर में इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 19 जून को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिवस की स्थापना लोगों के बीच सिकल सेल रोग के बारे में कम जागरूकता को लेकर किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए किया गया था। आपको बता दें कि साल 2008 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने सिकल सेल रोग पब्लिक हेल्थ से जुड़ी समस्या के तौर पर जाना और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़ें- शरीर की रक्त वाहिकाओं का आकार बिगाड़ देता है सिकल सेल एनीमिया, जानें लक्षण और उपचार का तरीका
विश्व सिकल सेल दिवस की थीम- World Sickle Cell Day Theme 2024 in Hindi
विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस 2024 की थीम है, 'Hope Through Progress: Advancing Sickle Cell Care Globally', यानी 'प्रगति से जगी आशा: सिकल सेल केयर को वैश्विक रूप से एडवांस बनाया जाए'। कुल मिलाकर इस थीम के जरिए सिकल सेल के इलाज और इनके मरीजों की देखभाल के लिए जो एडवांस तकनीक सामने आई हैं, उन्हें लोगों तक पहुंचाना और इस गंभीर बीमारी के बारे में उन्हें जागरूक करना है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version