अचानक बढ़ जाए ब्लड प्रेशर तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, BP तुरंत होगा कंट्रोल

Immediate Remedy For High Blood Pressure In Hindi: अगर अचानक ब्लड प्रेशर स्पाइक हो जाए, तो कुछ देर के लिए रिलैक्स करें, ठंडा पानी पिएं और शॉवर लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक बढ़ जाए ब्लड प्रेशर तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, BP तुरंत होगा कंट्रोल


Immediate Remedy For High Blood Pressure In Hindi: ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना बहुत जरूरी होता है। अगर ऐसा न हो, तो व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जैसे अगर ब्लड प्रेशर हाई हो जाए, तो ब्रेन तक सही तरह से ऑक्सीजन फ्लो नहीं होता है। नतीजतन, व्यक्ति को स्ट्रोक आ सकता है। स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है। स्ट्रोक के दौरान व्यक्ति का आधा शरीर काम करना बंद कर देता है, तीव्र सिरदर्द होता है, नजर धुंधली हो जाती है और बात करने में भी दिक्कत आने लगती है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्लड प्रेशर का बढ़ना कितना घातक हो सकता है। ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के लिए आवश्यक है कि आप डॉक्टर की जांच के बाद नियमित दवा लें और लाइफस्टाइल को सही तरह से मैनेज करें। हालांकि, कभी-कभी ऐसा हेता है कि ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है। सवाल है, ऐसी कंडीशन में क्या किया जाना चाहिए? क्यांकि अगर इस स्थिति में इंस्टेंट रिलीफ के लिए कुछ न किया जाए, तो व्यक्ति की जान को जोखिम हो सकता है। इस लेख में हम आपको दे रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर से इंस्टेंट (Blood Pressure Ko Turant Kam Karne Ke Upay) रिलीफ मिल सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर से इंस्टेंट रिलीफ के लिए क्या करें- Immediate Remedy For High Blood Pressure In Hindi

Immediate Remedy For High Blood Pressure In Hindi

पानी पिएं

कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रेशर स्पाइक कर जाता है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है, जो फील्ड वर्क करते हैं। अगर सिरदर्द हो, चक्कर आ रहे हैं, सांस लेने में दिक्कत हो रही है और सीने में दर्द हो रहा है, तो तुरंत एलर्ट हो जाएं। हाई बीपी होने पर इस तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। आप तुरंत एक गिलास पानी पिएं। इससे ब्लड प्रेशर का स्तर तेजी से कम (Blood Pressure Ko Turant Kaise Kam Kare) होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर तुरंत कंट्रोल कैसे करें? जानें इमरजेंसी स्थिति के लिए 5 उपाय

बिस्तर पर लेट जाएं

अगर आपको लग रहा है कि आपका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। सबसे पहले अपना ब्लड प्रेशर का रेंज चेक करें। अगर 180/120 या इससे ज्यादा प्रेशर का रेंज है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर है। ब्लड प्रेशर स्पाइक करने पर कुछ देर के लिए लेट जाएं। इससे बॉडी रिलैक्स होती है होती है और ब्लड प्रेशर का स्तर मैनेज होने में मदद मिलेगी। कम से कम 10 मिनट तक लेटे रहें। इसके बाद सामान्य लगे, तो डॉक्टर से संपर्क कर अपनी स्थिति बताएं।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों के लिए आहार और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खे

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

वैसे तो जो लोग नियमित रूप से और कम से कम 3 महीनों तक रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, उनका ब्लड प्रेशर का स्तर बैलेंस्ड रहता है। लेकिन, अगर किसी वजह से ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ जाए, तो आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर का स्तर कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपको कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

शावर ले सकते हैं

Immediate Remedy For High Blood Pressure In Hindi

ब्लड प्रेशर का स्तर अगर अचानक हाई हो जाए, तो ठंडे पानी का शावर ले सकते हैं। दरअसल, नहाने से बॉडी की मसल्स रिलैक्स होती हैं, ब्लड फ्लो बेहतर होता है, ब्लड वेसल्स खुलती हैं। हालांकि, ऐसा करने के बाद कई बार ब्लड प्रेशर का स्तर हल्का-सा बढ़ जाता है। लेकिन, शावर लेने के कुछ देर बाद बॉडी काम डाउन हो जाती है और ब्लड प्रेशर का स्तर डाउन हो जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

14 May 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer