प्रदूषण, खराब लाइफस्टाल और खानपान का बुरा असर शरीर के अंगों पर पड़ता है, जिसके कारण वर्तमान समय में लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यूं तो शरीर का हर एक अंग अपने अलग-अलग कामों के लिए जरूरी है लेकिन अगर आपका पैंक्रियाज कमजोर होने लगे तो डायबिटीज जैसी कई ऐसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जो कि लंबे समय तक आपका साथ नहीं छोड़ेंगी। अग्नाशय यानी पैंक्रियाज हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जिसका सबसे जरूरी काम भोजन को पचाने के लिए जरूरी एंजाइम्स रिलीज करने के साथ-साथ हार्मोंस रिलीज करना है। लेकिन अगर आपका पैंक्रियाज कमजोर होगा तो डाइजेशन के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में नोएडा के कैलाश अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉक्टर संजय महाजन (Sr. Consultant Physician & Intensivist Dr. Sanjay Mahajan, Kailash Hospital, Noida) से जानें कमजोर पैंक्रियाज के क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
पैंक्रियाज कमजोर होने के लक्षण - What Are The Symptoms Of Weak Pancreas In Hindi
अग्नाशय, जिसे पैंक्रियाज भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण अंग है जो आंतों के साथ मिलकर भोजन को पचाने में मदद करता है। इसका मुख्य कार्य एंजाइम्स उत्पन्न करना और इंसुलिन बनाना है। पैंक्रियाज से रिलीज होने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में सहायक होते हैं। वहीं अग्नाशय यानी पैंक्रियाज इंसुलिन जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन का उत्पादन भी करता है। जब व्यक्ति का पैंक्रियाज कमजोर होने लगता है तो इसके लक्षण शरीर पर दिखने लगते हैं। लंबे समय तक कमजोर अग्नाशय यानी पैंक्रियाज के लक्षणों को इग्नोर करने से पैंक्रियाटाइटिस और मधुमेह यानी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
1. पेट दर्द - Stomach Pain
पेंक्रियाज कमजोर होने पर अक्सर लोगों को पेट दर्द का अनुभव होता है। लेकिन कई बार लोग पेट दर्द को नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं। यदि आपको बार-बार बाएं ओर पेट दर्द का सामना करना पड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह कमजोर पेंक्रियाज का लक्षण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पैंक्रियाज (अग्नाशय) की खराबी बनती है डायिबिटीज और पेट के रोगों का कारण, जानें कितना महत्वपूर्ण है ये अंग
2. मतली और उल्टी - Nausea And Vomiting
पैंक्रियाज कमजोर होने पर कई बार लोगों को मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है। खासकर, जब लोग ऑयली फूड का सेवन करते हैं तो उन्हें इस तरह की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपका पैंक्रियाज कमजोर है और सही से काम नहीं करता है तो खाने को पचाने के लिए जरूरी एंजाइम्स रिलीज नहीं हो पाएंगे। जिसके कारण मतली और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Healthy Pancreas Tips: पैंक्रियाज को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 4 तरीके, रहेंगे स्वस्थ
3. वजन घटना - Weight Loss
कमजोर पैंक्रियाज के कारण अक्सर लोगों का वजन तेजी से घटने लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपका पैंक्रियाज सही से काम नहीं करता है तो जो भी आप खाते हैं उससे मिलने वाला पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों का वजन तेजी से घटने लगता है। वजन कम होने को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
4. ब्लोटिंग - Bloating
कमजोर पैंक्रियाज होने पर ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भोजन को पचाने के लिए जब जरूरी एंजाइम्स प्राप्त नहीं होते हैं तो ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। अक्सर ब्लोटिंग की समस्या कमजोर पैंक्रियाज का एक अहम लक्षण है।
5. डायबिटीज - Diabetes
पैंक्रियाज इंसुलिन उत्पादन का काम करता है और इसकी कमी डायबिटीज का कारण बन सकती है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जो लोग डायबिटीज का इलाज करवाते है, समय के साथ उनका पैंक्रियाज कमजोर होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर पैंक्रियाज के लिए अलग से दवाएं देते हैं।
इन सभी लक्षणों को नजरअंदाज न करें और अगर आपको इनमें से कुछ भी अनुभव हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। याद रखें, समय रहते इलाज कराने से बड़ी समस्याओं को रोका जा सकता है।
All Images Credit- Freepik