Healthy Food: अनजाने में आपका वजन (पेट की चर्बी) बढ़ा रहे हैं हेल्‍दी दिखने वाले ये 7 फूड, जानिए

अनजाने में हम कई बार अलग-अलग तरह की चीजें खा लेते है जो हमारी पेट की चर्बी को बढ़ाता है। जाने कौन से वह खाद्य पदार्थ। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Healthy Food: अनजाने में आपका वजन (पेट की चर्बी) बढ़ा रहे हैं हेल्‍दी दिखने वाले ये 7 फूड, जानिए


आज कल के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी काम में व्यस्त है। हालांकि, तमाम लोग ऐसे हैं जो अपने इस व्यस्त समय में भी खुद को फिट रखना नहीं भुलते हैं। इसके लिए सही आहार और एक्‍सरसाइज करते हैं। लेकिन हम आए दिन ऐसी कई सारी चीजें खाते हैं जिनके बारे में हमें पता तक नहीं होता है और पर ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं और उनसे हमारी पेट की चर्बी भी बढ़ जाती है। हेल्‍दी मानकर हम कई ऐसे फूड का सेवन करते हैं जो सही मायने में हमें नुकसान भी पहुंचा रहे होते हैं। ऐसे आहार पेटी चर्बी या वजन बढ़ा रहे होते हैं। मोटापे के कारण फिर हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती है जैसे हदय रोग, डायबिटीज व अल्जाइमर इत्यादि। आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही खाद्य व पेय पदार्थो के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आपके पेट की चर्बी बढ़ती है और आपको इसके बारे में पता तक नही चलता है।  

खाद्य पदार्थ जिनसे बढ़ती है पेट की चर्बी

व्हाइट ब्रेड

आमतौर पर हमें यही लगता है कि हमारे लिए हर तरह का ब्रेड खाना लाभकारी है और इससे हमारी पेट की चर्बी नहीं बढ़ती है। पर हम यह नहीं जानते है कि रिफाइंड व्हाइट ब्रेड हमारी चर्बी भी बढ़ा सकता है और अनजाने में हम इसका सेवन करते रहते है।

diet

आलू

आलू को अपने डाइट में नियमित रूप से शामिल करना भी हमारे पेट की चर्बी को बढ़ाता है। आलू में काफी मात्रा में फैट (वसा) पाया जाता है। जो हमारी चर्बी को बढ़ाता है औऱ ह्दय रोग का खतरा भी बनता है।

अंडा

अंडे में फैट (वसा) और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है जिसके रोजाना सेवन करने पेट की चर्बी बढ़ती है। और ध्यान रहे कि कच्चे अंडे का सेवन भूलकर भी ना करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। 

केला

केला खाने से भी वजन बढ़ता है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है, जो पेट की चर्बी के साथ-साथ वजन भी बढ़ाता है। हालांकि केले में कई ऐसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें: बादाम खाने से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें अन्‍य 12 फायदे

बादाम

बादाम के भी ज्यादा सेवन करने से वजन में बढ़ोत्‍तरी होती है। अगर इसका लगातार सेवन कोई भी व्यक्ति करते रहता है, तो उसकी चर्बी भी बढ़ने लगती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

diet

बीन्स

बीन्स भी खाने से व्यक्ति का वजन बढ़ता है। इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाये जाते हैं। जिसकी वजह से इंसान की चर्बी काफी बढ़ जाती है। पेट बाहर निकलने लगता है।

इसे भी पढ़ें: हरी बीन्स को सलाद की तरह खाने वाले न करें ये बेवकूफी, हो सकती हैं पेट से जुड़ी कई परेशानियां

चना

अगर कोई व्यक्ति लगातार चना का सेवन करता है, तो इससे उसकी चर्बी बढ़ती है। और यही उसकी वजन बढ़ने का भी कारण बनता है। जिसकी वजह से कई सारी परेशानियां खड़ी हो जाती है।

आज के दौर में हम फिटनेस पर तो ध्यान देते हैं, पर इस बात का ख्याल नही रखते है या हमें पता नही होता है कि कौन-कौन सी चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक है और किन चीजों से हमारी चर्बी बढ़ती है। अगर आप सही आहार ले रहे हैं तो उन्‍हें सही तरीके से पचाना भी आवश्‍यक है। इसके लिए नियमित रूप से एक्‍सरसाइज किया जाना चाहिए।

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

Maggi Masala: मैगी खाने से ज्यादा 'मैगी मसाले' के दीवाने हैं आप? तो घर बैठें बनाएं केमिकल फ्री मैगी मसाला

Disclaimer