
'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे' की कहावत तो आपने सुनी ही होगी। अंडा सिर्फ प्रोटीन का ही स्त्रोत नहीं बल्कि इसके और भी कई बेहतरीन फायदे हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड इसे एक सुपर फूड बनाता है। अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं वहीं कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छे कॉलेस्ट्रोल (एचडीएल) को बनाने में मदद करता है।
अंडा उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अगर आप भी अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं तो आप सेहत और सौंदर्य को दूसरों से बेहतर बना सकते हैं। अंडे में मौजूद पोषक तत्व आपको बैलेंस डायट लेने में मदद करेंगे।अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। लेकिन ज्यादा अंडा खाना भी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए अपने नाश्ते में अंडे को शामिल करने से पहले इनके फायदे व नुकसान के बारे में जान लीजिए।
अंडे खाने के फायदे
- अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छेश कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।
- अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।
- अंडे में विटामिन ए पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
- अंडे में मिलने वाला फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाता है। विटामिन बी 12 दिमागी प्रक्रिया में मदद करता है और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।
- अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
- गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए यह भ्रूण के विकसित में मदद करता है।
- वजन को लेकर सतर्क रहने वाले लोगों को अंडे का सफेद वाला हिस्से खाना चाहिए। इसमें फैट नहीं होता है।
इसे भी पढ़ेंः दुबलेपन, हार्ट अटैक और खून की कमी से बचाएगा सूखे नारियल का सेवन, जानें 5 फायदे
अंडे खाने के नुकसान
- अंडा खाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह ठीक तरह से पकाया गया हो, क्योंकि अधपक्के अंडे से साल्मोनेला का खतरा रहता है जिससे फूड प्वांजनिंग हो सकती है। अंडे को ठीक से नहीं पकाने पर इससे सूजन, उल्टी व पेट की अन्य समस्या हो सकती है।
- हमेशा अंडे किसी अच्छी दुकान से लेना चाहिए, क्योंकि इससे खाने संबंधी कई रोग आसानी से हो सकते हैं।
- अंडे का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में कैंसर होने का डर रहता है। एक नई रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़ व हृदय संबंधी रोग है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है जो हृदय के लिए नुकसानदेह है।
- बहुत अधिक अंडे खाना से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द, मोटापे की समस्या हो सकती है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi