Recurrent bronchitis: दिल्ली-NCR में रहने वाले साल के आधे महीने प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं और इसी के साथ मौसमी बदलाव कमजोर फेफड़ों वाले लोगों को ज्यादा परेशान करता है। खासकर कि बात करें तो जिन लोगों को अस्थमा, निमोनिया और ब्रोंकाइटिस की दिक्कत पहले से रही है वो हर बदलते मौसम में बहुत परेशान रहते हैं। इन लोगों की बीमारियां हर कुछ दिनों पर लौट आती हैं। इसलिए आज हमने Dr. Sunil Kumar K, Lead Consultant - Interventional Pulmonology, Aster CMI Hospital, Bangalore से उन लोगों के बारे में बात की जो कि बार-बार ब्रोंकाइटिस के शिकार हो जाते हैं। साथ ही जानें कि बार-बार ब्रोंकाइटिस होने से कैसे बचें (how to prevent recurring bronchitis)
अगर किसी को बार-बार ब्रोंकाइटिस हो तो क्या करना चाहिए-How to prevent getting bronchitis again
Dr. Sunil Kumar K बताते हैं कि अगर किसी को बार-बार ब्रोंकाइटिस होता है, तो कुछ आसान बचाव के उपाय अपनाने से दोबारा बीमार होने की संभावना कम हो सकती है। सबसे पहले, स्मोकिंग से बचें और पैसिव तरीके से निकलने वाले धुएं से दूर रहें, क्योंकि धुआं श्वसन मार्ग में जलन पैदा करता है और फेफड़ों को कमजोर बनाता है। प्रदूषित हवा, धूल और तेज रासायनिक गंध से बचने की कोशिश करें क्योंकि ये खांसी और सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकते हैं। भीड़भाड़ वाली या धूल भरी जगहों पर मास्क पहनना फायदेमंद हो सकता है।
इंफेक्शन से बचें
डॉ. सुनील बताते हैं कि बार-बार होने वाली ब्रोंकाइटिस का एक कारण इंफेक्शन भी है। ऐसे में इंफेक्शन से बचने के लिए नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं, क्योंकि वायरस और बैक्टीरिया ब्रोंकाइटिस का एक आम कारण हैं। बिना धोए हाथों से चेहरे को छूने से बचें। सर्दी, फ्लू या सीने में संक्रमण वाले लोगों से दूर रहने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: क्या सर्दी में सांस लेने में तकलीफ होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें कितनी गंभीर है ये स्थिति
हर साल फ्लू का टीका लें
दरअसल, अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें रह-रहकर ब्रोंकाइटिस की दिक्कत होती है तो आपको हर साल फ्लू का टीका लगवाना और डॉक्टर की सलाह पर निमोनिया का टीका लगवाना फेफड़ों की रक्षा कर सकता है। इससे आपकी इम्यूनिटी कुछ इस तरह से तैयार हो जाती है कि आपको बार-बार ब्रोंकाइटिस ट्रिगर न करे।

इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स का सेवन करें
डॉक्टर की सलाह है कि फल, सब्जियां, मेवे और साबुत अनाज युक्त पौष्टिक आहार खाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। बलगम को पतला रखने और फेफड़ों से आसानी से निकालने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। अगर बहुत ठंडे पेय पीने से खांसी होती है, तो उनसे बचें। हर रात पर्याप्त नींद लें, क्योंकि आराम शरीर को संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रोंकाइटिस vs सर्दी-जुकाम: क्या है अंतर? डॉक्टर से समझें
फेफड़ों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें
फेफड़ों की मजबूती और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, जैसे चलना या हल्का योग। फेफड़ों को साफ रखने के लिए गहरी सांस लेने वाली ब्रीदिंग एक्सरसाइज पर ध्यान दें। हालांकि, ठंडी या प्रदूषित हवा में इंटेंस एक्सरसाइज करने से बचें।
अपने घर को साफ और हवादार रखें। घर के अंदर धूल, फफूंद और नमी को कम करें। अगर हवा बहुत शुष्क है तो ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे नियमित रूप से साफ करते रहें। अगर आपको एलर्जी या एसिड रिफ्लक्स है, तो उसका इलाज करें, क्योंकि ये दोनों ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। अंत में, अगर आपको लगातार खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें, ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके।
FAQ
ब्रोंकाइटिस के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है?
विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरे, नींबू और अनार ब्रोंकाइटिस में फायदेमंद हो सकता है। यह ब्रोंकाइटिस में सूजन को कम करता है और आपको बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है।ब्रोंकाइटिस को तेजी से कैसे ठीक करें?
ब्रोंकाइटिस को तेजी से ठीक करने के लिए आप भाप लें और नमक के पानी का गरारा करें। इसके अलावा लौंग की चाय पिएं जो कि कफ तोड़ने के साथ इस बीमारी से जल्दी रिकवरी में मदद करे।ब्रोंकाइटिस कितने दिनों में ठीक हो जाता है?
ब्रोंकाइटिस को ठीक होने में लंबा समय भी लग सकता है और कई बार ये हफ्तों तक चलता है। इस हिसाब से किसी भी मरीज को ठीक होने में हफ्ते से लेकर 20 दिन तक का समय लग सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 10, 2026 18:57 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 10, 2026 18:57 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Sunil Kumar K