मुंह में खट्टा-कड़वा पानी आना हो सकता है हाइपर एसिडिटी का संकेत, डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे

हाइपर एसिडिटी आज के समय में बहुत ही कॉ़मन समस्या हो चुकी है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से -  
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह में खट्टा-कड़वा पानी आना हो सकता है हाइपर एसिडिटी का संकेत, डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे


हाइपर एसिडिटी होने पर पेट में जलन, गैस और दर्द जैसी समस्या होने लगती है। मेडिकल भाषा में इस समस्या को गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) कहते हैं। इस समस्या को आम भाषा में अम्ल पित्त भी कहता हैं। इस समस्या में मुख्य रूप से पेट में जलन के साथ-साथ सीने में जलन पैदा होती है। मनीपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर कुणाल दास बताते हैं कि हाइपर एसिडिटी की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। यह समस्या व्यक्ति को तब होती है, जब पेट में मौजूद अम्ल खाने की नली या फिर ग्रास नली में आ जाती है। इस समस्या का इलाज आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण लक्षण और उपचार - 

हायपर एसिडिटी के कारण (Causes of Hyper Acidity)

  • डॉक्टर कुणाल बताते हैं कि हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (hydrochloric acid) नामक अम्ल मौजूद होता है, जो खाने के टुकड़ों को तोड़ने का कार्य करता है। यही अम्ल जब इसोफेगस की परत से होकर गुजरती है, तो सीने या फिर पेट में जलन पैदा करती है। क्योंकि इसोफेगस की परत हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को बर्दास्त नहीं कर पाती है।
  • धूम्रपान का सेवन करना।
  • शराब का अधिक सेवन करना।
  • पेन किलर का सेवन करना।
  • खाने में अनियमितता की वजह से भी हमें हाइपर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं में एसिड रिफ्लक्स होने लगता है, जिसकी वजह से भी आपको एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। 
  • अधिक तले हुए भोजन के सेवन से भी एसिडिटी की परेशानी बढ़ती है। 
  • डॉक्टर कुणाल बताते हैं कि इसके अलावा स्ट्रेस, खाने की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल के कारण भी आपको हाइपर एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें -  लगातार एसिडिटी और सीने में जलन हो सकता है खाने की नली में कैंसर (एसोफैगल कैंसर) का संकेत, जानें कारण, लक्षण 

हायपर एसिडिटी के लक्षण (Symptoms of Hyper Acidity) 

  • सीने में जलन और दर्द महसूस होना।
  • मुंह में बार-बार खट्टा पानी आना।
  • गले में जलन
  • उल्टी होना।
  • खाने का स्वाद खराब लगना। 
  • अपच और कब्ज की समस्या बने रहना।
  • निगलने में परेशानी महसूस होना।
  • छाती के ऊपरी हिस्से में दर्द होना।
  • बार-बार हिचकी आना।
  • स्टूल ब्लैक होना।
  • वजन घटना।

हाइपर एसिडिटी के गंभीर लक्षण 

  • पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या अधिक समय तक या बार-बार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • खाना निगलने में दर्द और कठिनाई महसूस होना। 
  • यदि आपका वजन बिना-वजह तेजी से घट रहा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसी या फिर गले में घुटन महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएंय़
  • 2 सप्ताह से अधिक समय तक लगातार एसिडिटी की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • पेट में काफी तेज दर्द होना।  
  • इत्यादि लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पेट से जुड़ी किसी तरह की परेशानी को इग्नोर करने से बचें। 

इसे भी पढ़ें - पाचन संबंधी 5 रोग जिनके लक्षण एक जैसे हैं, डॉक्टर से जानें इन्हें कैसे पहचानें और क्या है इनका इलाज 

हाइपर एसि़डिटी के निदान (Diagnosis of Hyper acidity) 

हाइपर एसिडिटी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर आपको निम्न टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। ताकि समस्या के सटीक कारणों का पता चल सके।

  • बेरियम एक्स-रे
  • सोनोग्राफी 
  • एण्डोस्कोपी

इत्यादि टेस्ट के जरिए बीमारी की जटिलताओं का पता लगाकर बीमारियों का इलाज करने की कोशिश की जाती है। 

हाइपर एसिडिटी के घरेलू उपाय (Home Remedies for Hyper Acidity) 

एलोवेरा जूस का करें सेवन 

हाइपर एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे लोगों को नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस के सेवन से एसिडिटी की परेशानी कंट्रोल होगी। इसके अलावा ठंडा दूध, इलायची, लौंग इत्यादि का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है। 

सौंफ

पेट में जलनस गैस या फिर पेट फूलने की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करनें। सौंफ के सेवन से ना सिर्फ डायजेशन की परेशानी को कंट्रोल किया जाता है, बल्कि इसके सेवन से आप सांस से जुड़ी परेशानी, सर्दी-खांसी, पेट में दर्द, पीठ में दर्द इत्यादि परेशानी को कंट्रोल कर सकते हैैैं। दरअसल, सौंफ की तासीर गर्म होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, सोडियम और पोटैशियम की प्रचुरता होती है।  

नारियल पानी 

एसिडिटी की परेशानी होने पर डॉक्टर आपको नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो आपके पाचन को दुरुस्त करता है। एक्सपर्टकी मानें तो 1 नारियल के पानी में लगभग 9 फीसदी फाइबर होता है, जो पेट की परेशानी को ठीक करने में असरकारी है। नारियल पानी के सेवन से आप अपने शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिन्स को यूरिन के माध्यम से बाहर निकल सकते हैं। एसिडिटी की परेशानी को दूर करने में भी नारियल पानी फायदेमंद है। 

पानी

गैस या फिर हाइपर एसिडिटी से राहत पाने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। पानी का सेवन किसी भी समस्या से राहत दिलाने में कारगर होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए आपको नियमित रूप से गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- क्यों होती है लोगों को अपच की परेशानी? पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए करें ये 7 काम 

आंवला

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एसिडिटी, ब्लोटिंग या फिर पेट दर्द की परेशानी होने पर विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। आंवला भी एक ऐसा आहार है, जिसमें विटामिन सी की प्रचुरता होती है। ऐसे में हाइपर एसिडिटी होने पर आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। 

 

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

 

 

Read Next

Typhoid: अस्‍पतालों में बढ़ रहे हैं टाइफाइड के मरीज, इन 5 बातों का ध्‍यान रखकर रह सकते हैं सेफ

Disclaimer