जब भी आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो आपकी मुस्कुराहट उन पर एक गहरी छाप छोड़ती है। लेकिन अगर आप मुस्कुराते हैं और आपके दांत साफ नहीं मिलते हैं तो यह प्रभाव भी सामने वाले व्यक्ति के मन में उम्र भर के लिए बन जाता है। हमारे दांतों के पीलेपन के कारण हमारा मजाक भी बन सकता है। जिसके कारण हमें काफी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। लेकिन सवाल ये है कि क्या एक रात में दातों को सफेद किया जा सकता है? सेंटर फॉर डेंटल केयर, डेंटिस्ट मैक्सिलोफेशियल ओरल एंड डेंटल सर्जन, डॉ. सुमन यादव के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल लगभग एक करोड़ लोग टीथ व्हाइटनिंग प्रोसीजर से गुजरते हैं। दरअसल सफेद दांत व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाने की भी एक वजह है। हालांकि एक रात में सफेद दांत सिर्फ किसी एक्सपर्ट के द्वारा केमिकल व्हाइटनिंग से ही प्राप्त किए जा सकते हैं। दरअसल यह आपके दांतों के पीलेपन पर भी निर्भर करता है कि आप कौन सा तरीका अपनाते हैं। वैसे दो तरह से दांतों को साफ किया जा सकता है एक है मैकेनिकल व्हाइटनिंग है या ब्लीचिंग। इस तरीके से आप कुछ देर के लिए दांतों को चमका सकते हैं। दूसरा तरीका है केमिकल व्हाइटनिंग। इसमें आप दांतों की अंदर से भी सफाई करवा सकते हैं। यदि दांत हल्के पीले हैं और आप चाहते हैं कि यह अनावश्यक भार आपकी जेब पर न पड़े। साथ ही दांतों में चमक भी आ जाये तो आप निम्न उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
1. केला रब करें
- आपको एक केला लेना है और उसे छील कर उसके छिलके को अपने दांतों पर रगड़ लें।
- केले के छिलके में ब्लीच स्टेन होते हैं जिसके कारण यह आपके दांतों को सफेद कर सकता है।
- अब 10 मिनट के लिए उस छिलके के दांतों पर लगे भाग को वहीं लगा रहने दें।
- 10 मिनट होने के बाद अपने दांतों को नींबू के रस और बेकिंग सोडा से ब्रश कर लें।
- यह पेस्ट भी एक प्राकृतिक व्हाइटनिंग पेस्ट का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : नागफनी फल के फायदे: नागफनी के पौधे में लगने वाला फल (कैक्टस फ्रूट) दूर करता है कई समस्याएं
2. इस तरह बनाए एक माउथ वॉश
अगर आपको सच में सफेद दांत चाहिए हैं तो एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करें। यह एंटी बैक्टिरियल होता है और दांत साफ करने में मदद करता है। यह एनेमल को सॉफ्ट करने में भी मदद करता है। अगर आपको बहुत जरूरत पड़े तब ही इसका प्रयोग करें। रोजाना एप्पल साइडर विनेगर को माउथ वॉश के रूप में प्रयोग करना भी ठीक नहीं होगा। इससे आपके दांत खराब भी हो सकते हैं इसलिए सावधानीपूर्वक ही इसका प्रयोग करें।
3. स्ट्राबेरी मैश बनाएं
यह तरीका आपके दांत तो साफ करेगा ही साथ में अगर आप इसे थोड़ा बहुत खा भी जायेंगे तो कोई नुक़सान भी नहीं है।
- स्ट्राबेरी लें और उसे मैश कर दें।
- मैश करने के बाद इसे अपने दांतों के ऊपर लगा लें।
- 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें, इसके बाद दांतों पर टूथ पेस्ट लगा लें।
- यह तरीका प्राकृतिक रूप से आपके दांतों को सफेद करने के काम आएगा।
- इस तरीके का प्रयोग हफ्ते में एक बार से ज्यादा न करें।
4. बेकिंग सोडा के साथ करें ब्रश
बेकिंग सोडा में प्राकृतिक रूप से दांत सफेद करने वाले तत्त्व होते हैं। बेकिंग सोडा से ब्रश करने पर आपके दांतों से पीलेपन की परत हट सकती है। बेकिंग सोडा से आपके मुंह के अंदर एल्कलाइन प्रकृति इकठ्ठी हो जाती है जिसके कारण बैक्टीरिया का विकास रुक जाता है। हालांकि इस रेमेडी से आपके दांत एक रात में ही साफ नहीं हो सकते हैं।
- एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच पानी मिला कर ब्रश कर लें।
- फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें।
इसे भी पढ़ें : बार-बार पानी की उल्टी होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे ठीक करने के उपाय
5. अनानास से करें दांत साफ
अनानास से भी आपके दांत सफेद हो सकते हैं। अनानास में ब्रोमेलिन होता है और यही तत्त्व टूथ पेस्ट में भी पाया जाता है। जिसके कारण अनानास भी आपके दांत साफ करने में मदद कर सकता है। अगर आप अनानास खा कर नतीजे देखने की उम्मीद में हैं तो आप को नतीजे नहीं देखने को मिलेंगे। लेकिन अगर आप इसे अपने दांतों पर मैश करके लगाते हैं और थोड़ी देर बाद ब्रश करते हैं, तो आपको थोड़े बहुत नतीजे जरूर देखने को मिल सकते हैं। इसका प्रयोग भी हफ्ते में एक ही बार करें।
अगर आपको जल्द बाजी में अपने दांत साफ करने हैं और डॉक्टर के पास जा कर दांत साफ करने का भी समय नहीं है तो यह सारे घरेलू उपचार आपके काफी काम आ सकते हैं। इनमें से कुछ उपचार तो एक ही रात में अपना असर दिखा देते हैं।
All images credit: freepik