कैसे बनाएं वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब, जानें लगाने का तरीका और फायदे

वर्जिन मोइतो से बना स्क्रब, चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाता है। जानिए, इसे बनाने का तरीका और फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे बनाएं वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब, जानें लगाने का तरीका और फायदे


How To Use Virgin Mojito Face Scrub : गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है। गर्मी में लू और गर्म हवाएं खूब चलती हैं। इसका बुरा असर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन पर भी पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्किन की भी अच्छी देखभाल करें। इसके लिए कई तरह के घरेलू उपाय मौजूद हैं। ऐसा ही एक उपाय है, वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। यह एक ऐसा स्क्रब बनकर तैयार होता है, जिससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं। इस लेख में जानिए, वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब बनाने का तरीका और फायदे।

how to use virgin mojito face scrub

कैसे बनाएं वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब

वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको चीनी, नारियल का तेल, पुदीना, नींबू चाहिए। अब आप सबसे पहले एक बड़ी कटोरी लें। इसमें एक कप चीनी और 4 बड़े चम्मच नारियल तेल लें। इसे आपस में अच्छी तरह मिला लें। जरूरत हो, तो आप इसमें नारियल तेल की मात्रा बढ़ा सकते हैं। अगर आपको नारियल तेल से एलर्जी से है तो इसके बजाय आप कोई भी प्लांट बेस्ड ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही एक नींबू के छिलके को कद्दूकस की मदद कस लें। अब मिश्रण में आधी कटोरी से भी कम पुदीने की कटी पत्तियां और इतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह मिश्रण तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें : केले के छिलकों से स्क्रब कैसे करें? जानें 4 तरीके

कैसे लगाएं वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब

वर्जिन मोइतो स्क्रब लगाने के लिए सबसे पहले इसे अपनी उंगलियों की मदद से मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। अब हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में हाथों को गोल-गोल घुमाएं। कुछ देर के लिए इसी तरह मसाज करते रहें। जब लगे कि त्वचा अच्छी तरह स्क्रब हो गई है, तो कुछ देर के लिए मिश्रण को चेहरे पर लगे रहने दें। जब मिश्रण सूख जाए, तो चेहरे को धो लें। फेस वॉश करने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा लाभकारी रहेगा। इससे रिजल्ट अच्छा मिलेगा। इस मिश्रण का उपयोग आप बॉडी स्क्रब करने के लिए भी कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : फेस स्क्रब करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, जानें सही तरीका

वर्जिन मोइतो फेस स्क्रब के फायदे

डेड स्किन रिमूव होती है: अगर आप इस फेस स्क्रब का उपयोग नियमित तौर पर करते हैं, तो इससे आपके डेड स्किन रिमूव होती है। असल में इस स्क्रबर में चीनी का उपयोग किया जताा है, जिससे चेहरे को स्क्रब करने के दौरान सर्कुलर मोशन में मसाज किया जाता है। इससे चेहरे की डेड स्किन निकलने में मदद मिलती है। 

स्किन मॉइस्चराइज होती है: इस स्क्रब को बनाने के दौरान नारियल तेल का उपयोग किया जाता है। नारियल तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है। इससे त्वचा को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी मिलता है। सबसे अच्छी बात ये है कि स्किन हाइड्रेटेड भी रहती है। इस तरह देखा जाए, तो गर्मी के मौसम के लिए यह स्क्रबर और भी कारगर है, क्योंकि इन दिनों स्किन को नमी की ज्यादा जरूर होती है।

सॉफ्ट-ग्लोइंग बनती है त्वचा: इस स्क्रबर की मदद से अच्छी तरह स्क्रब करने से चेहरे की गहराई तक सफाई हो जाती है, जिससे स्किन साफ और चमकदार नजर आने गलती है। दरअसल, इसमें नींबू का उपयोग किया जाता है। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो कि स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के काम आता है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपने इस स्क्रबर को किसी कंटेनर में रखा है, तो इसकी समय-समय पर जांच करते रहें। ध्यान रखें कि इसमें नींबू के रस और कसी नींबू का इस्तेमाल किया गया है, इसिलए इसके जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। अगर इनमें से कोई सामग्री आपकी त्वचा को सूट न करती हो, तो उसका उपयोग न करें। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी, तो इस स्थिति में इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें।

image credit : freepik

Read Next

चेहरे पर नारियल का दूध और हल्दी लगाने के फायदे, जानें लगाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version