इस तरह लगाएं त्रिफला और दही से बना हेयर मास्क, मजबूत-घने बनेंगे बाल

बालों का कमजोर होकर झड़ना, बदलते मौसम की वजह से एक आम समस्या बन गया है। त्रिफला और दही से हेयर मास्क से इस प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस तरह लगाएं त्रिफला और दही से बना हेयर मास्क, मजबूत-घने बनेंगे बाल

How To Use Triphala And Yoghurt Hair Mask For Thicker Strong Hair In Hindi: व्यस्त जीवनशैली, खराब खानपान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की वजह से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या होने लगती है। इनमें बालों का झड़ना, कम उम्र में बालों का सफेद होना, बालों में डैंड्रफ जैसी कुछ समस्याएं शामिल हैं। इन दिनों बालों का झड़ना एक गंभीर समस्या बन गई है। इसके लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। घरेलू उपाय के तौर पर त्रिफला और दही से बना हेयर मास्क बनाएं। यह हेयर मास्क बालों को मजबूती देने के साथ-साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाता है। जानिए, इसे बनाने और लगाने का तरीका।


इस पेज पर:-


how to use triphala and yoghurt for thicker hair

जरूरी सामग्री 

त्रिफला और दही से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए एक बड़े चम्मच त्रिफला का चूर्ण और एक बड़ा कप दही। अगर अपने बालों को मॉइस्चर भी देना चाहते हैं, तो इसके लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। खासकर, अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो नारियल तेल का उपयोग जरूर करें

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों (हेयर फॉल) से छुटकारा पाना है तो आज से अपनाएं ये 7 आदतें, जल्द दूर होगी समस्या

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़ी कटोरी या बर्तन लें। इसमें सभी सामग्रियों को डाल लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ध्यान रहे मिश्रण में किसी तरह की गांठ न रह जाए। गांठ रहने की वजह से आप अच्छी तरह से हेयर मास्क को अपने बालों पर नहीं लगा पाएंगे। सॉफ्ट और कंसीस्टेंट हेयर मास्क बनाने के लिए चम्मच या फोक की मदद से मिश्रण को फेंट लें। आपका हेयर मास्क तैयार है।

इसे भी पढ़ें: आप भी झड़ते बालों से हैं परेशान? तो इन आसान तरीकों का करें इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर

लगाने का तरीका

चूंकि यह हेयर मास्क प्राकृतिक सामग्री से बना है, इसलिए इसे आप अपनी स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इसे अपनी उंगली की मदद से अच्छी तरह से स्कैल्प और बालों में लगाएं। आप चाहें, तो इसके लिए ब्रश की मदद भी ले सकते हैं। इस हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर रखें। इसके बाद, हेयर वॉश कर लें। हेयर वॉश करने के लिए उसी शैंपू का यूज करें, जो आपके बालों को सूट करता है। अब कंडीशनर भी अप्लाई करें। अंत में, अच्छे रिजल्ट के लिए बेहतर होगा कि आप  हाइड्रेटिंग सीरम का भी इस्तेमाल करें।

फायदा

  • इस हेयर मास्क की मदद से बाल घने और मजबूत बनते हैं
  • हेयर मास्क से स्कैल्प को भी फायदा होता है।
  • त्रिफला की मदद से बालों का झड़ना कम होता है।
  • त्रिफला और दही के इस्तेमाल की वजह से रूसी की समस्या भी कम होती है।
  • दही की मदद से बाल मॉइस्चर होते हैं, क्योंकि यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है।
  • दही और त्रिफला के इस्तेमाल से बालों को प्रोटीन और वसा के साथ-साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं।

image credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसे करें चुकंदर के छिलकों का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version