बालों पर पालक कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बालों को मिलेगा पोषण

Spinach on Hair: आप बालों पर पालक लगा सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है। बाल घने और लंबे बनते हैं। जानें, बालों पर पालक कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर पालक कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बालों को मिलेगा पोषण


Spinach on Hair in Hindi: पालक सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बालों को पोषण देने के लिए आप पालक को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। साथ ही, पालक से बने हेयर मास्क (Spinach Hair Mask in Hindi) को भी आप अपने बालों पर लगा सकते हैं। पालक में आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप पालक हेयर मास्क लगाएंगे, तो इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा। बाल हेल्दी बने रहेंगे और इनका विकास भी तेजी से होने लगेगा। पालक हेयर मास्क लगाने से बालों से जुड़ी समस्याएं (Hair Problems in Hindi) जैसे हेयर फॉल, डैंड्रफ और इंफेक्शन आदि ठीक हो सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो पालक हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं बालों पर पालक कैसे लगाएं? (Balo par Palak Kaise Lagaye)

बालों पर पालक कैसे लगाएं?- How to Use Spinach on Hair in Hindi

1. पालक और शहद

आप पालक और शहद को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आप पालक को ब्लैंड कर लें। अब आप इसमें शहद और नारियल का तेल मिक्स करें। आप चाहें तो पालक में ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। बालों को धोने के लिए आप सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। पालक और शहद से बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा। साथ ही, बाल मुलायम और कोमल भी बनेंगे। 

इसे भी पढ़ें- शरीर में स्‍टेम‍िना और एनर्जी बढ़ाने के ल‍िए प‍िएं 2 म‍िनट में तैयार होने वाला ये जूस

palak for hair

2. पालक और नारियल का तेल

अगर आप पालक के साथ शहद मिलाकर बालों पर नहीं लगाना चाहते हैं, तो पालक और नारियल तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप पालक का पेस्ट बना लें। अब इसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करेगा। साथ ही, बालों को पर्याप्त पोषण भी देगा। पालक और नारियल के तेल को मिक्स करके लगाने से बालों की ग्रोथ होगी। बाल लंबे, घने और कोमल बनेगे। आप इस हेयर मास्क को बालों पर सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं।

3. पालक का पेस्ट

आप चाहें तो बालों पर सीधे तौर पर पालक का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप बस पालक को पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे ग्राइंड कर लें। अब पालक हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को कैमिकल फ्री शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ तेज होगी।

इसे भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के लिए खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स, लंबे और घने बनेंगे बाल

palak for hair

4. पालक और एलोवेरा 

आप पालक के पेस्ट में एलोवेरा मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप पालक को ग्राइंड कर लें। अब इसमें एलोवेरा मिलाएं और इसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों की ग्रोथ तेज होगी। पालक और एलोवेरा बालों को मुलायम और कोमल भी बनाते हैं। 

आप भी अपने बालों को पोषण देने के लिए पालक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पालक को शहद, नारियल तेल और एलोवेरा के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। 

Read Next

हेयर वॉश के बाद बाल हो जाते हैं फ्रिजी? ये 3 हेयर मास्क बनाएंगे बालों को सॉफ्ट और शाइनी

Disclaimer