हेयर वॉश के बाद बाल हो जाते हैं फ्रिजी? ये 3 हेयर मास्क बनाएंगे बालों को सॉफ्ट और शाइनी

Hair Mask For Frizzy Hair After Hair Wash: अगर हेयर वॉश के बाद आपके बाल फ्रिजी रहते हैं, तो आप घर पर बने इन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 08, 2023 15:30 IST
हेयर वॉश के बाद बाल हो जाते हैं फ्रिजी? ये 3 हेयर मास्क बनाएंगे बालों को सॉफ्ट और शाइनी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

खूबसूरत और मुलायम बाल हमारी पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकते हैं। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी और धूप के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। बालों में स्टाइलिंग टूल्स का प्रयोग करने के कारण या कोई केमिकल ट्रीटमेंट करवाने की वजह से भी बाल फ्रिजी हो जाते हैं। फ्रिजी बालों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है और ये आपके पूरे लुक को खराब कर देते हैं। बेहद ड्राई हेयर होने की वजह से हेयर वॉश करने के बाद भी बाल उड़े-उड़े रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर कुछ हेयर मास्क बनाकर भी फ्रिजी बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको फ्रिजी बालों के लिए हेयर मास्क (Frizzy Balo Ke Liye Hair Mask) बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं -

नहाने के बाद फ्रिजी बालों के लिए हेयर मास्क - Hair Mask For Frizzy Hair After Hair Wash In Hindi

केला और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

अगर आप ड्राई और फ्रिजी बालों से परेशान हैं, तो बालों में केला और ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए एक पका हुआ केला मैश कर लें। इसमें 2-3 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो दें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार नजर आएंगे। 

Frizzy-Hair-Ke-Liye-Hair-Mask

दही और अंडा हेयर मास्क

दही और अंडा, दोनों बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंडे में प्रोटीन और विटामिन होता है। वहीं, दही एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह बालों की ड्राइनेस को कम करता है। इससे स्कैल्प पर जमा गंदगी भी साफ होती है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक अंडा फेंट लें। इसे दही में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को धो दें। 

इसे भी पढ़ें: ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं केले से बने ये 3 हेयर मास्क

नारियल तेल और शहद का हेयर मास्क

नारियल तेल और शहद का हेयर मास्क फ्रिजी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों के रोम को मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही शहद, आपके बालों को मॉइश्चराइज करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए जरूरत के अनुसार गुनगुना नारियल का तेल लें। इसमें 1-2 चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगाएं और शावर कैप से ढंक दें। 15-20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो दें। 

इसे भी पढ़ें: डैमेज और बेजान बालों (फ्रिजी हेयर) से छुटकारा पाने के लिए लगाएं घर पर बने ये 4 शैंपू

इन सभी हेयर मास्क के इस्तेमाल से फ्रिजी बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह हेयर मास्क आपके बालों को हाइड्रेटेड रखते हैं और बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। लेकिन अगर आपको बालों से जुड़ी कोई समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका इस्तेमाल करें।

Disclaimer