How to Use Potato on Face : भारतीय घरों में कोई और सब्जी मिले या न मिले, आलू जरूर मिल जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे अकेले और अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। आप सभी ने आलू खाने से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन आज हम आपको आलू से स्किन को होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि त्वचा के फायदे के लिए हमें आलू को खाना है या लगाना है? आपके इस सवाल का जवाब "आलू को चेहरे पर लगाना" है। जी हां, आज के इस आर्टिकल में हम आपको चेहरे पर आलू लगाने से होने वाले फायदों और इस सब्जी को चेहरे पर इस्तेमाल करने का सही तरीका जानेंगे। ये जानकारी हमें डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है।
आलू से स्किन को होने वाले फायदे- Benefits of potatoes for the skin
आलू स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। ऐसे में आप चेहरे पर लगाने के लिए कई तरीकों से आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए पहले आलू से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं:
1. एंटीऑक्सीडेंट गुण : आलू में विटामिन-सी और ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करते हैं।
2. हाइड्रेटिंग गुण : आलू में पानी की अच्छी मात्रा होती है। इससे स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद मिल सकती है।
3. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण : आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन इर्रिटेशन की समस्या से बचाव कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आलू खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, बस अपनाएं न्यूट्रिशनिस्ट के बताए ये 5 हेल्दी तरीके और रहें फिट
स्किन पर किस तरह करें आलू का इस्तेमाल?- How to use potatoes on the skin
1. कच्चे आलू का फेस मास्क
आप स्किन पर कच्चे आलू का फेस मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कच्चे आलू को कद्दूकस कर लेना है। अब इस आलू को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क सूजन को कम करने और स्किन में नमी बढ़ाने में मदद करता है।
2. आलू और शहद का फेस मास्क
आप चेहरे पर आलू और शहद से बना फेस मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए कद्दूकस किए हुए आलू को शहद के साथ मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस मास्क से नमी को स्किन में लॉक किया जा सकता है। ऐसे में त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है।
3. आलू के जूस से बनाएं टोनर
आप आलू के जूस से टोनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक कच्चे आलू का जूस निकलना है। इस टोनर की मदद से आप स्किन के pH को संतुलित कर सकते हैं। अब इस जूस में एक कॉटन पैड को भिगोएं और अपने चेहरे और आंखों के आस-पास की स्किन को बचाते हुए लगाएं।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- आपको चेहरे पर आलू का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इससे आप एलर्जी जैसी समस्या से खुद को बचा सकते हैं।
- बता दें कि स्किन के लिए कच्चे आलू ज्यादा फायदेमंद होते हैं। दरअसल, आलू को गर्म करने से कुछ फायदेमंद कंपाउंड नष्ट हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- कच्चे आलू के छिलकों से पाएं चमकदार और जवां त्वचा, जानें उपयोग के तरीक
कुल मिलाकर, कच्चे आलू का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आप आलू को स्किन केयर रूटीन में शामिल करके, नेचुरल निखार प्राप्त कर सकते हैं। इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version