दांत में दर्द की परेशानी होने पर खाना-पीना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कैविटी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, कैल्शियम की कमी, दांतों की अच्छे से सफाई इत्यादि की वजह से दांत में दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ताकि दांतों के दर्द से तुरंत राहत पाया जा सके। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपायों से भी दांत दर्द की परेशानी से राहत पा सकते हैं। खासतौर पर प्याज के इस्तेमाल से आप दांतों में दर्द की परेशानी से राहत पा सकते हैं। आज हम इस लेख में प्याज के रस का इस्तेमाल करके दांतों में दर्द की परेशानी को दूर करने के उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं दांत दर्द को दूर करने के लिए कैसे करें प्याज का इस्तेमाल -
प्याज का इस्तेमाल
प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो दांतों की परेशानी और दर्द को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। दांत में दर्द की परेशानी होने पर प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले प्याज को 2 टुकड़ों में काट लें। अब इसे अपने दांतों के नीचे कुछ समय के लिए चबाएं। इसके अलावा आप प्याज के रस को अपने दांतों के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे दांत के दर्द से छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - ट्राइग्लिसराइड्स कम करने के लिए रोज खाएं कच्चा प्याज, जानें दिल की सेहत के लिए क्यों है प्याज फायदेमंद
प्याज का रस और नमक
दांत दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए प्याज और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए प्याज को दो टुकड़ों में काट लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर अपने दांतों पर रगड़ें। कुछ समय के लिए इस तरह से दांत को साफ करने से दांतों की सफाई भी अच्छे तरीके से हो सकती है। वहीं, दांतों के दर्द से भी आपको आराम मिलेगा।
प्याज का रस और नींबू
प्याज के रस और नींबू के इस्तेमाल से भी दांतों में दर्द के दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के रस और नमक को अच्छे से मिक्स करें। अब इसे प्याज के स्लाइड की मदद से अपने दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों में होने वाले दर्द से तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही दांतों में होने वाली कैविटी से भी छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।
अन्य नुस्खे
- दांतों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप हींग का भी इस्तेमाल कर सकते हैैं। हींग में दर्द निवारक गुण पाया जाता है, जो दांतों के दर्द से राहत दिला सकता है।
- दांतों में दर्द की परेशानी होने पर सेंधा नमक से कुल्ला करने से भी आपको आराम मिल सकता है। इसके लिए दिन में दो से तीन बार सेंधा नमक के पानी से कुल्ला करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
- सरसों के तेल से दांतों की मसाज करने से भी दांतों के दर्द से आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - प्याज और घी के फायदे: इन 5 समस्याओं में करें प्याज और घी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे
दांतों में दर्द की परेशानी होने पर आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू नुस्खों को आजमाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। ताकि किसी भी गंभीर परेशानी से बचा जा सके।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version