बालों में इन 4 तरीकों से लगाएं प्याज, दूर होंगी कई समस्याएं

How To Apply Onion On Hair: बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज का प्रयोग कर सकते हैं। जानें इस्तेमाल के 4 तरीके -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 03, 2023 16:33 IST
बालों में इन 4 तरीकों से लगाएं प्याज, दूर होंगी कई समस्याएं

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Apply Onion On Hair In Hindi: प्याज का इस्तेमाल लगभर हर भारतीय रसोई में किया जाता है। हम सभी प्याज को दाल-सब्जी में तड़का लगाकर या सलाद के तौर पर खाते हैं। प्याज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है? जी हां, प्याज के प्रयोग से आप बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। प्याज में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, फॉलिक एसिड, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। प्याज में मौजूद सल्फर बालों को मोटा और घना बनाने के लिए उपयोगी है। बालों में प्याज लगाने से बालों का झड़ना रुकता है और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर बालों में प्याज कैसे लगाएं? बता दें कि प्याज को बालों में कई तरीकों से अप्लाई (Onion For Hair in Hindi) किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बालों में प्याज लगाने के 3 तरीके बता रहे हैं -

प्याज बालों में कैसे लगाएं - How To Apply Onion On Hair In Hindi

प्याज का रस 

आप अपने बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही प्याज का रस बना सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 प्याज को छील लें। अब इसे कद्दूकस कर लें और इसका रस निकाल लें। अब आप अपने स्कैल्प और बालों में प्याज का रस सीधे तौर पर लगाएं। कुछ देर तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर शावर कैप से ढंक लें। लगभग एक घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। बालों में प्याज का रस लगाने से हेयर फॉल रुकेगा और बाल तेजी से लंबे होंगे।

How-To-Use-Onion-For-Hair

प्याज का हेयर मास्क 

आप बालों में प्याज और एलोवेरा का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए एक प्याज को काटकर कद्दूकस कर लें। अब इसे छन्नी या सूती कपड़े से छानकर प्याज का रस अलग कर लें। फिर प्याज के रस में 2चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। आप चाहें तो इसमें 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल या रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की डाल सकते हैं। इससे प्याज की गंध दूर होगी और बालों को काफी फायदा मिलेगा। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। कुछ देर हल्के हाथों से मालिश करें और फिर बालों को शावर कैप से ढंक दें। लगभग 1-2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार प्याज और एलोवेरा हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, हेयर फॉलिकल्स को मजबूती मिलेगी और बालों का झड़ना कम होगा।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लगाएं प्याज से बने ये 3 हेयर मास्क, हेयर फॉल भी होगा कंट्रोल

प्याज का तेल 

आप चाहें तो बालों में प्याज का तेल भी लगा सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में सरसों या नारियल का तेल गर्म करें। अब इसमें प्याज के टुकड़े या पेस्ट डालकर अच्छी तक पकाएं। फिर कुछ देर के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इस तेल को छन्नी या सूती कपड़े से छान लें और किसी कंटेनर में स्टोर करके रख दें। प्याज के तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं और बालों का झड़ना भी रुकता है। प्याज का तेल समय से पहले सफेद बालों की समस्या को भी दूर करता है।

प्याज का जेल

आप अपने बालों में प्याज का जेल भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में प्‍याज का रस लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल डालें। साथ ही, एक विटामिन-ई का कैप्‍सूल भी डालें। इन सभी चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करने के बाद स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 5-10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 2-3 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्‍पू से धो लें। बालों में प्याज का जेल लगाने से पतले बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: बालों पर इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें प्याज के छिलके, होगी हेयर ग्रोथ

आप इन 4 तरीकों से प्याज को बालों में लगा सकते हैं। इसके नियमित प्रयोग से आपको मजबूत और घने बाल मिलेंगे। साथ ही, बालों की चमक भी बढ़ेगी।

Disclaimer