Expert

नींद न आने की समस्या में रामबाण है जायफल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के तरीके

Nutmeg Benefits For Insomnia: नींद न आने की समस्या से आजकल कई लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या को दूर करने में जायफल का सेवन कारगर साबित हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नींद न आने की समस्या में रामबाण है जायफल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के तरीके


बिगड़ी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और खानपान का बुरा असर सेहत पर पड़ता है, जिसके कारण कई लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या का बुरा असर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। नींद की कमी के कारण व्यक्ति का काम करने में भी मन नहीं लगता है और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी दिनचर्या में सुधार करें और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज और योग के लिए भी रोजाना समय निकालें। इसके साथ ही जायफल जैसे कुछ मसाले भी हमारे घरों की किचन में मौजूद होते हैं, जो अनिद्रा की समस्या को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए जायफल के सेवन के तरीके और फायदे बता रहे हैं।

नींद के लिए जायफल का उपयोग कैसे करें? - How To Use Nutmeg For Insomnia

1. जायफल की चाय - Nutmeg Tea

अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप अपना डिनर सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खत्म कर लें और भोजन के 2 घंटे बाद जायफल की चाय पिएं। जायफल से बनी हर्बल चाय (Herbal tea for Insomnia) अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। इस चाय से शरीर में सेरोटोनीन और मेलाटोनीन के लेवल बढ़ता है, जिससे अच्छी नींद आती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी को पैन में उबालें और जब पानी उबलने लगे तो इसमें 1 चुटकी जायफल का पाउडर मिलाएं। आपकी जायफल की चाय तैयार है, स्वाद बढ़ाने के लिए आप आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mental Health A to Z: नींद न आने का कारण हो सकता है Insomnia, डॉ निमेष देसाई से जानें कारण, लक्षण और इलाज

2. सलाद में जायफल - Nutmeg With Salad

अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप डिनर में हल्का भोजन ही करें, जिससे पेट हल्का रहे। आप डिनर में एक बाउल सलाद का सेवन भी कर सकते हैं। सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी सहायक होती है। आप सलाद के ऊपर जायफल पाउडर छिड़ककर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी सलाद का स्वाद बढ़ेगा बल्कि सेहत को भी अनेक लाभ मिलेंगे।

nutmeg

इसे भी पढ़ें: अनिद्रा की समस्या दूर करेगा खसखस और जायफल का ये दूध, जानें फायदे और रेसिपी

3. दूध में जायफल - Nutmeg With Milk

आयुर्वेद में, रात के समय दूध पीने की सलाह दी जाती है। गाय के 1 गिलास दूध को गुनगुना करें और इसमें चुटकीभर जायफल का पाउडर मिलाएं। इस दूध को गुनगुना ही पिएं। जायफल वाला दूध न सिर्फ आपको पीने में स्वादिष्ट लगेगा बल्कि नियमित इसका सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में सहायक होगा। जायफल वाला दूध सोने से 1 घंटा पहले पिएं। इससे आपकी अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत कम हो सकती है।

ध्यान रखें कि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही फायदेमंद होता है। एक वयस्क के लिए दिनभर में 1 ग्राम जायफल पाउडर यानी करीब एक चुटकी ही काफी होता है। अगर आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो जायफल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज रोगी जरूर करें रसभरी का सेवन, उनकी सेहत को मिलेंगे ये 9 फायदे

Disclaimer