How To Use Lemon For Dark Circles In Hindi: डार्क सर्कल या आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या काफी सामान्य है। अनियमित जीवनशैली, पोषक तत्वों की कमी या ज्यादा तनाव डार्क सर्कल्स के कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या के कारण आपकी खूबसूरती प्रभावित होती है। ऐसे में अकसर लोग डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, नींबू में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए और त्वचा की रंगत को हल्का करने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर नींबू लगाने से मुंहासों, डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है। अब सवाल यह उठता है कि नींबू से डार्क सर्कल कैसे हटाएं (Nimbu Se Dark Circle Kaise Hataye)? या डार्क सर्कल्स हटाने के लिए नींबू कैसे लगाएं (Dark Circle Hatane Ke Liye Nimbu Kaise Lagaye)? इस लेख में हम आपको 4 आसान तरीके बता रहे हैं -
नींबू से डार्क सर्कल कैसे हटाएं - How To Use Lemon For Dark Circles In Hindi
नींबू का रस सीधे तौर पर लगाएं
डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के रस का सीधे तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों को साफ करने का काम करता है। स्किन की रंगत सुधारने और डार्क सर्कल की समस्या दूर करने के लिए नींबू का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़ लें। इसमें 4-5 चम्मच पानी मिलाएं। अब इसमें रूई को भिगोकर आंखों के नीचे रखें। जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें।
नींबू और शहद
डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और शहद को एक साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इसे आंखों के नीचे लगाएं और 2 मिनट के लिए मसाज करें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन त्वचा की रंगत को हल्का करने में काफी प्रभावी है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और कालेपन को भी दूर करता है।
नींबू और दही
नींबू और दही, दोनों ही त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप इन दोनों को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आप इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं। 10-15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से आंखों के काले घेरे धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नींबू में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें
नींबू और ग्लिसरीन
ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को हटाता है और त्वचा को ग्लोइंग बनता है। डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप नींबू और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिला लें। अब इसे कॉटन की मदद से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपकी आंखों के नीचे की स्किन साफ होगी।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए लगाएं बेसन से बने ये 3 फेस पैक, निखर जाएगी त्वचा
अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं, तो आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा का कालापन दूर होगा और त्वचा ग्लोइंग बनेगी। हालांकि, त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version