
Gram Flour Face Pack for Dark Spots: धूल-मिट्टी, प्रदूषण और धूप की वजह से हम सभी को त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें चेहरे पर दाग-धब्बे होना सबसे आम है। आजकल अधिकतर लोग चेहरे के दाग-धब्बों (Dark Spots on Face in Hindi) से परेशान हैं। ऐसे में चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने और बेदाग त्वचा पाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग क्रीम, लोशन या ऑयल यूज करते हैं। आप चाहें तो घरेलू उपाय की मदद से भी अपने चेहरे के दाग-धब्बों को मिटा सकते हैं। जी हां, बेसन एक ऐसा घरेलू उपाय है जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की रंगत को सुधारता है और निखार लाता है। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हो गए हैं, तो आप बेसन फेस पैक (Besan Face Pack in Hindi) अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए बेसन के कौन-से फेस पैक लगाने चाहिए? या फिर चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए बेसन फेस पैक (Chehre ke Daag Dhabbe Mitane ke Liye Besan Face Pack) के बारे में-
चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए बेसन फेस पैक- Besan Face Pack for Dark Spots in Hindi
1. बेसन और दही फेस पैक- Besan and Curd Face Pack
बेसन और दही से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं? आप बेसन और दही फेस पैक से भी अपने चेहरे के दाग-धब्बों को मिटा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन लें, इसमें दही डालें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में 2-3 बार बेसन और दही फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव हो सकते हैं। आपको बता दें कि दही में नैचुरल स्किन ब्राइटनिंग एजेंट होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा दही में लैक्टिक एसिड भी होता है, जो त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
2. बेसन और हल्दी फेस पैक- Besan and Turmeric Face Pack
बेसन और हल्दी से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं? चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप बेसन और हल्दी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी, गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेसन और हल्दी में मौजूद गुण चेहरे के कील-मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे
3. बेसन और एलोवेरा फेस पैक- Besan and Aloe Vera Face Pack
बेसन और एलोवेरा फेस पैक से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं? चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप बेसन और एलोवेरा फेस पैक को भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें, इसमें एलोवेरा जेल डालें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होता है। ये एक तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप बेसन और एलोवेरा फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। साथ ही ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के डॉर्क स्पॉट्स (काले दाग-धब्बे) से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये खास स्किन केयर रूटीन
Besan Face Pack for Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप बेसन और दही फेस पैक, बेसन और हल्दी फेस पैक, बेसन और एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार बेसन से बने इन फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।