स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करेगा लैवेंडर ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका

How To Use Lavender Oil For Stretch Marks : शरीर के स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करेगा लैवेंडर ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका


How To Use Lavender Oil For Stretch Marks In Hindi : पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। शरीर के अन्य अंगों की तरह ही त्वचा को भी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। जब आप धूल, प्रदूषण और तेज धूप के संपर्क में आते हैं, तो इससे कोलेजन और इस्लास्टिसिटी पर प्रभाव पड़ता है। इस प्रभाव के चलते त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। पेट, स्तनों, जांघों व हाथों पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होना आम बात है। इसे दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। लेकिन कई उपायों के बाद भी इस समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में आपको स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए लैवेंडर ऑयल के इस्तेमाल का तरीका बताया गया है। 

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए लैवेंडर ऑयल का उपयोग कैसे करें? - How To Apply Lavender Oil On Stretch Marks In Hindi 

लैवेंडर और नारियल ऑयल

त्वचा पर लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले आपको उसे अन्य तेलों के साथ मिलना होता है। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में नारियल के करीब दो बड़े चम्मच तेल में लैवेंडर ऑयल की 7 से 8 बूंदों को मिलाएं। इन दोनों तेल को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद आप इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र लगाते हुए, सर्कुलर मोशन में मसाज करें। तैयार तेल से स्ट्रेच मार्क्स को कवर करने का प्रयास करें। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप इस ऑयल को सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए इस तरह लगाएं बादाम का तेल, जल्द मिलेगा फायदा

lavender oil for stretch marks in hindi

लैवेंडर ऑयल और बादाम तेल 

लैवेंडर ऑयल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। इस उपाय के लिए आप करीब 2 से 3 चम्मच बादाम का तेल लें। इस तेल को एक बाउल में डालें और उसमें लैवेंडर ऑयल की करीब 8 से 10 बूंदों को मिला दें। इस ऑयल को आप नियमित रूप से स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 

नहाने के पानी में लैवेंडर ऑयल को मिलाएं 

नहाने के पानी में लैवेंडर ऑयल का उपयोग करने से भी आपको स्ट्रेच मार्क्स की समस्या में आराम मिल सकता है। नहाने के पानी में 8 से 10 बूंदों को डालें। नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें। इससे रोमछिद्र खुलते हैं और त्वचा में कसाव आता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे दूर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें : चने के पानी से मुंह धोने पर मिलते हैं कई फायदे, मुंहासे और दाग होते हैं दूर

लैवेंडर ऑयल के फायदे - Benefits Of Lavender Oil In Hindi

  • त्वचा के मुंहासों को दूर करने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।
  • लैवेंडर ऑयल त्वचा को मॉइस्चर प्रदान करता है और निखार लाने में सहायक होता है।
  • त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में भी लैवेंडर ऑयल मददगाह होता है।
  • एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के चलते लैवेंडर ऑयल त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता है।

कुछ लोगों को लैवेंडर ऑयल से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आप लैवेंडर ऑयल के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें। यदि त्वचा पर किसी तरह की  समस्या महसूस हो, तो आप इसका उपयोग न करें।

 

Read Next

चेहरे पर मेथी का पानी लगाने से मिलते हैं कई फायदे, लंबी उम्र तक यंग दिखेगी स्किन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version