Does lavender oil help muscle pain in Hindi: कुछ लोगों को अक्सर हाथ-पैर में दर्द होता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह मांसपेशियों का दर्द हो सकता है। मसल पेन होने के पीछे आमतौर पर कई कारण हो सकते हैं। देखा जाए तो चोट लगने, फ्लू, मांसपेशियों में खिंचाव होने के साथ-साथ कई बार ज्यादा तनाव ले लेने से भी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। मसल पेने को कम करने के लिए लोग ओवर द काउंटर दर्द कम करने वाली दवाएं लेते हैं तो कुछ लोग थेरेपी का सहारा लेते हैं। मांसपेशियों के दर्द को कम करने में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है।
लैवेंडर ऑयल में मिलने वाले गुण मसल पेन को कम करने में लाभकारी साबित होते हैं। क्या आप भी मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दर्द को कम करने के लिए आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका जरूर जान लेना चाहिए। आइए दिल्ली के होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं लैवेंडर ऑयल मांसपेशियों के दर्द को कम करने में कैसे मददगार होता है।
क्या लैवेंडर ऑयल मांसपेशियों के दर्द को कम करता है?
डॉक्टर के मुताबिक अगर आप मसल पेन या मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करना फायदेमंद विकल्प हो सकता है। लैवेंडर ऑयल में मिलने वाले गुण मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में फायदेमंद साबित होता है। इसमें सूजनरोधी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों के तनाव को कम करने में मदद करते हैं। National Institutes of Health NIH के मुताबिक लैवेंडर ऑयल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो लुंबर एपिड्रुअल इंजेक्शन के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। लैवेंडर ऑयल से आने वाली खुशबू और इसमें मांसपेशियों को शंत करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो मसल पेन को कम करने में मदद करता है।
मसल पेन होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- मसल पेन या मांसपेशियों में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- अगर आपको इंजरी हुई है या आप किसी इंफेक्शन से परेशान हैं तो इससे मसल पेन होने की आशंका बढ़ जाती है।
- फ्लू, डिहाइड्रेशन और स्ट्रेन होने के कारण भी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
- अगर आप जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस ले रहे हैं तो इससे भी मांसपेशियों में दर्द (Stress Can Cause Muscle Pain) होने की समस्या बढ़ जाती है।
- कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से भी मसल पेन की समस्या हो सकती है।
- गलत पोश्चर में उठने-बैठने और लेटने से भी मसल पेन हो सकता है।
- अगर आप एक ही जगह पर लंबे समय से बैठे हैं तो भी मसल पेन हो सकता है।
मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के तरीके
- मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए आपको आराम करना चाहिए। ऐसे में जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें।
- इस दर्द को कम करने के लिए आप स्ट्रेचिंग और योग आदि कर सकते हैं।
- मसल पेन को कम करने के लिए आपको हीट और कोल्ड पैक का सहारा ले सकते हैं।
- मसल पेन को कम करने के लिए आपको अपने पोश्चर में सुधार करने के साथ-साथ खुद को हाइड्रेट करने की जरूरत है।
- ऐसी स्थिति में ज्यादा काम या शारीरिक गतिविधियां करने से बचना चाहिए।
FAQ
मसल्स में दर्द होने का क्या कारण है?
मांसपेशियों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। मसल पेन होने के पीछे चोट लगना, तनाव, या संक्रमण आदि इसका कारण माना जाता है। कुछ मामलों में मांसपेशियों में दर्द किसी बीमारी के कारण हो सकता है।मांसपेशियों में दर्द के लिए कौन सा टेस्ट करवाना चाहिए?
मांसपेशियों में दर्द होने पर डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। इसके लिए आप इलेक्ट्रोमायोग्राफी (EMG), क्रिएटिन किनेज (CPK) और कुछ ब्लड टेस्ट भी करा सकते हैं।मांसपेशियों में दर्द किसकी कमी से हो सकता है?
मांसपेशियों में दर्द होने के पीछे कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको मैग्नीशियम, विटामिन-डी की कमी, पोटैशियम की कमी आदि हो सकती है।