चने के पानी से मुंह धोने पर मिलते हैं कई फायदे, मुंहासे और दाग होते हैं दूर

Chane Ke Pani Se Muh Dhone Ke Fayde : त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप चने के पानी का उपयोग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे।    
  • SHARE
  • FOLLOW
चने के पानी से मुंह धोने पर मिलते हैं कई फायदे, मुंहासे और दाग होते हैं दूर


Chane Ke Pani Se Muh Dhone Ke Fayde : आपने काले चने का सेवन कई बार किया होगा। इसके सब्जियों, दाल और कई बार तो रोस्ट करके भी खाया जाता है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। चने में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम, फोस्फॉरस, विटामिन बी3, आयरन, और सोडियम आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। चने को एनर्जी का मुख्य स्रोत भी कहा जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरिल गुण होते हैं। इस वजह से चने को एक पौष्टिक आहार माना जाता है और इससे कमजोरी को आसानी से दूर किया जा सकता है। सेहत के साथ ही, चने का उपयोग त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इससे चेहरे पर होने वाले मुंहासे, दाग-धब्बे, पिंपल्स, पिग्मेंटेशन और झुर्रियों की समस्या को कम किया जा सकता है। चने के पानी से मुंह धोने से आपकी त्वचा में निखार आता है और आपकी स्किन चमकदार बनती है। इस लेख में आपको चने के पानी से मुंह धोने के फायदों (Benefits Of Washing Face With Chana Water) के बारे में बताया गया है।

चने के पानी से मुंह धोने के फायदे - Chane Ke Pani Se Muh Dhone Ke Fayde 

एक्सफोलिएट करने में सहायक 

चने का पानी एक नैचुरल क्लींजर की तरह कार्य करता है। आप इससे चेहरे की गंदगी और एकस्ट्रा ऑयल को साफ कर सकते हैं। चने का पानी रोम छिद्रों की गहराई से सफाई करने में सहायक होता है। इससे आपके रोम छिद्र ओपन होते हैं और त्वचा को ऑक्सीजन मिलने लगती है। जिसकी त्वचा में निखार आता है। 

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लगाएं मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, मिलेगा फायदा

chane ke pani se muh dhone ke fayde

मुंहासों को करें दूर 

गर्मी में धूप और गंदगी की वजह से चेहरे पर अतिरिक्त तेल और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे और पिपंल्स होने लगते हैं। चने के पानी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा से बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक होते हैं। इससे मुंहासे होने की संभावना कम होती है। साथ ही, मुंहासे भी धीरे-धीरे ठीक होने लगते हैं।  

डार्क सर्कल्स कम करने में मददगार 

कुछ लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं, इसे दूर करने के लिए आप चने के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। जिससे डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से आंखो के आसपास की त्वचा में कसाव व निखार आता है। 

एजिंग के लक्षणों को करें दूर 

चने के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स आपकी त्वचा को डैमेज करने के साथ ही  झुर्रियों का भी कारण बनते हैं। चने के पानी से चेहरा होने से फ्री रेडिकल्स कम होते हैं, जिससे आपकी त्वचा की झुर्रियां कम होती है और आपके चेहरे नैचुरल कसाव आता है। 

इसे भी पढ़ें : चेहरे पर लगाएं चंदन और हल्दी फेस पैक, खूबसूरती बढ़ेगी और मिलेंगे कई फायदे

त्वचा में ग्लो लाने में सहायक 

चने के पानी में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जब आप इससे अपने चेहरे को धोते हैं, तो इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है और त्वचा कुछ ही दिनों में चमकदार होने लगती है। रात को उठने के बाद आप चने के पानी का उपयोग कर सकते हैं। 

चने का पानी कैसे बनाएं? 

इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में करीब 4 से 6 बड़े चम्मच काले चने को लें। इसके बाद इसमें करीब एक गिलास पानी डालकर भिगोने के लिए रख दें। चने को पानी में करीब 12 से 16 घंटे तक भिगोकर रखें। उपयोग करने से पहले इस पानी को छानकर, आप अपने चेहरे पर अप्लाई करें। सुबह के समय आप इस पानी से चेहरे को धोएं। 

चने के पानी का इस्तेमाल कर आप फेस पैक भी बना सकते हैं। यदि आपके पास फेसपैक बनाने का समय नहीं है, तो मात्र इसके पानी से ही आप चेहरे की कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। 

Read Next

मलाई से हटाएं आंखों के नीचे काले घेरे, इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version