Expert

आलू से घर पर बनाएं बेहतरीन फेस क्रीम, चेहरे के दाग-धब्बे होंगे दूर और आएगा ग्लो

आलू से बना होम मेड फेस क्रीम लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे डार्क स्पॉट कम होते हैं और पिग्मेंटेशन में कमी आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आलू से घर पर बनाएं बेहतरीन फेस क्रीम, चेहरे के दाग-धब्बे होंगे दूर और आएगा ग्लो


How To Use Homemade Potato Face Cream For Dark Spots Acne Scars In Hindi: चेहरे पर दाग-धब्बे किसी को अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन, कभी लाइफस्टाइल की वजह से, तो कभी खराब खानपान की वजह से चेहरे पर कील-मुंहासे या दाग-धब्बे हो जाते हैं। कई बार तो हॉर्मोनल बदलाव के कारण ऐसा होता है। चेहरे के दाग-धब्बे आसानी से नहीं दूर होते हैं। कई बार लंबा ट्रीटमेंट भी लेना पड़ता हे। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों को रेगुलर बेसिस पर लगाने से इनसे छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है। आप चाहें, तो आलू से बना होम मेड फेस क्रीम लगा सकते हैं। यह डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और हाइपरपिग्मेंटेशन पर काफी असरदार साबित हो सकता है। आइए, आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से जानते हैं, इनके बारे में।

आलू से कैसे बनाएं फेस क्रीम- How To Make Homemade Potato Face Cream In Hindi

How To Make Homemade Potato Face Cream In Hindi

सामग्री

  • आलूः 1
  • टमाटरः 2
  • ऑलिव ऑयलः 1 चम्मच
  • ग्लिसरिनः 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेलः 2 बड़े चम्म

बनाने का तरीका

सबसे पहले आप आलू और प्याज को अच्छी तरह धो लें। टमाटर को दो-दो टुकड़ों में काटकर कद्दुकस की मदद से कस लें। इससे आपको टमाटर का गूदा मिल जाएगा। अब गूदा को छलनी की मदद से अच्छी तरह छान लें। आपको टमाटर का जूस मिल जाएगा। इसी तरह, आपको आलू का जूस भी बनाना है। आलू का जूस बनाने के लिए एक आलू को दो टुकड़ों में काट लें। इसे भी कद्दूकस की मदद से कस लें। इससे आपको एक गाढ़ा पेस्ट मिल जाए, जिसे आपको छलनी की मदद से छानकर आलू का रस निकालना है। करीब दो चम्मच आलू के रस को तैयार टमाटर के रस के साथ मिक्स कर लें। अब इसमें बाकी सभी सामग्री यानी एलोवेरा जेल, ऑलिव ऑयल और ग्लिसरिन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि क्रीम फ्लपी होना चाहिए। अगर ऐसा न हो, तो थोड़ा-सा और एलोवेरा मिक्स कर लें। आपका आलू से बना होम मेड फेस क्रीम तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: आलू का फेस पैक ही नहीं घर पर इन इजी स्‍टेप्‍स से बनाएं आलू का स्‍क्रब और स्किन व्‍हाइटनिंग क्रीम

होम मेड फेस क्रीम का फायदा

एजिंग के लक्षणों को कम करे

आलू से बना यह होम मेड क्रीम डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन को, तो कम करता ही है। इसके अलावा, यह चेहरे पर नजर आ रहे एजिंग के लक्षणों में भी कमी लाने में मदद करता है। दरअसल, आलू और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों में कमी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आलू-गाजर से बनाएं ये खास एंटी-एजिंग फेस मास्क, त्वचा रहेगी जवां और चेहरे पर आएगा निखार

स्किन टाइटनिंग

इस होम मेड फेस क्रीम में आयरन, विटामिन-सी, पोटेशियम, विटामिन बी जैसे कई उपयोगी तत्व होते हैं। ये सभी तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और चेहरे की चमक को बढ़ाने में भी कारगर भूमिका निभाते हैं।

डैमेज स्किन की रिकवरी

इस होम मेड क्रीम में पोलिफेनल नाम का तत्व होता है। यह आलू में पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन में हुए डैमेज की किरवरी की जा सकती है। कई लोग अक्सर धूप में बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन को क्षति पहुंचती है। ऐसे में स्किन की रिकवरी के लिए भी आप इस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

स्किन टाइटनिंग

गलत तरीके के स्किन प्रोडक्ट यूज करना, खराब लाइफस्टाइल के कारण स्किन लूस हो जाती है, जिससे वह प्राकृतिक कसावट खो देती है। वहीं, इस होम मेड क्रीम को अप्लाई कर स्किन टाइटनिंग में मदद मिलती है। इसके अलावा, चूंकि इसमें ऑलिव ऑयल और एलोवरो का भी उपयोग किया जाता है, इसलिए इसकी मदद से स्किन मॉइस्चराइज भी होती है।

लगातार पूछे जाने वाले सवाल- Frequenlty Asked Question

चेहरे पर आलू और टमाटर लगाने से क्या होता है?

आलू और टमाटर जैसी सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। जैसे, टमाटर में विटामिन-सी पाया जाता है। यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

आलू और टमाटर का रस चेहरे पर कैसे लगाएं?

टमाटर और आलू को पहले अच्छी तरह धोकर काट लें और कद्दूकस करके रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें।

क्या आलू चेहरे को गोरा कर सकता है?

आलू स्किन के लिए बहुत ही उपयोग है। इससे बने पेस्ट से दाग-धब्बे कम होते हैं, पिग्मेंटेशन दूर होते हैं और यह स्किन को क्लीन करने में भी मददगार है।

image credit: freepik

Read Next

कोरियन लोगों जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 नेचुरल चीजें, स्किन पर आएगी चमक

Disclaimer