हरी धनिया से हटाएं कील-मुंहासों के दाग, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

चेहरे के कील-मुंहासों की वजह से दाग-धब्बे हटाने के लिए हरी धनिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चेहरे की रौनक भी बढ़ती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हरी धनिया से हटाएं कील-मुंहासों के दाग, जानें कैसे करना है इस्तेमाल


How To Use Green Coriander To Reduce Acne Scars In Hindi: चेहरे के दाग-धब्बे किसी को पसंद नहीं आते हैं। आखिर, इससे लुक खराब होता है और पर्सनालिटी भी उभरकर नहीं आती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग कील-मुंहासों के कारण हुए चेहरे के दाग-धब्बों को रिमूव करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। हालांकि कील-मुंहासों की वजह से दाग-धब्बों को हटाने के लिए धनिया पत्ता का इस्तेममाल किया जा सकता है। इससे चेहरे पर एक नए किस्म की रौनक भी देखने को मिलती है। जानें, चमकदार त्वचा पाने के लिए हरी धनिया का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है।

how to use green coriander to reduce acne scars

बनाने का तरीका

दाग-धब्बे रिमूव करने के लिए आपको एक-एक चम्मच धनिया और लेमनग्रास। अब दोनों सामग्रियों को गर्म पानी में उबाल लें। एक घंटे तक उबालने के बाद पानी को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर दोनों सामग्री को एक ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। धनिया से बना पेस्ट तैयार है। हरी धनिया के रस साथ आप चाहें, तो नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। यह भी दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स रिमूव करने का काम करते हैं

इसे भी पढ़ें: चेहरे के दाग-धब्बे मिटा सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जरूर करें इस्तेमाल

लगाने का तरीका

धनिया का पेस्ट लगाने के लिए आपको सामान्य तरीकों को आजमाना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। साथ ही गले के आसपास के हिस्से को भी क्लीन कर लें। मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे के उन हिस्सों में लगाएं, जहां-जहां कील-मुहासों की वजह से दाग-धब्बे हो गए हैं। अब इस मिश्रण को कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 20 से 30 मिनट बाद मिश्रण सूख जाएगा। अच्छी तरह सूखने पर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इसी तरह, दूसरे मिश्रण को यानी नींबू और हरी धनिया के रस से मिश्रण को भी अपको अपने दाग-धब्बों पर अप्लाई करना है। इस मिश्रण का इस्तेमाल रोजाना करें। आपके दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर इन 3 तरीकों से प्याज लगाने से साफ होते हैं दाग-धब्बे, त्वचा में भी आएगा निखार

हरी धनिया फेस पैक के अन्य फादे

हरी धनिया से बने फेस पैक से आपको कई अन्य तरह के लाभ भी मिलते हैं, जैसे-

  • गलोइंग स्किन मिलती है। दरअसल, हरी धनिया में एंटीसेप्टिक गुण होता है। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन ग्लोइंग होती है। हालांकि, यह भी माना जाता है कि हरी पत्तियों का सेवन करने से भी स्किन कोई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि हरी धनिया का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या कम होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि एसिडिटी की वजह से कई तरह स्किन प्रॉब्लम हो सकती है, जैसे चेहरे पर पिंपल, इचिंग आदि। 
  • इसी तरह इसकी मदद से ब्लैकहेड्स कम होते हैंः धनिया के पेस्ट को रेगुलरली इस्तेमाल करने से ब्लैकहेड्स भी कम होते हैं। दरअसल, साथ ही यह डेड सेल्स को खत्म को, स्किन को बेहतर बनाते हैं। इससे आपकी स्किन फ्रेश फील करती है।
  • धनिया पत्ते के फेस पैक की मदद से स्किन रैशेस कम होते हैं और स्किन एक्फोलिएट भी होती है।

image credit: freepik

Read Next

डार्क सर्कल्स दूर करने में मदद करेंगे ये 5 तेल, लौटेगी आंखों की खूबसूरती

Disclaimer