
How To Use Egg For Hair Fall In Hindi: घने और चमकदार बालों की चाहत भला किसकी नहीं होती है। लेकिन आजकल के खराब खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग हेयर फॉल यानी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। कई बार तो कंघी करते समय या सिर्फ बालों में हाथ फेरने से ही गुच्छों में बाल निकलकर हाथ में आ जाते हैं। अगर बालों के झड़ने के बाद उनकी जगह पर नए बाल नहीं उगते हैं, तो व्यक्ति गंजा होने लगता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू और ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं, जो बालों नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर फॉल को रोकने में अंडे का प्रयोग बहुत लाभकारी है? जी हां, सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी अंडा काफी लाभकारी होता है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बालों में अंडा लगाने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकता है, बल्कि उन्हें घना, लंबा और चमकदार भी बनता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अंडे से बालों का झड़ना कैसे रोकें (Ande Se Balo Ka Jhadna Kaise Roke)? या हेयर फॉल रोकने के लिए करी पत्ता का प्रयोग कैसे करें? इस लेख में हम आपको अंडे से हेयर फॉल रोकने के 3 तरीके बता रहे हैं -
अंडे से बालों का झड़ना कैसे रोकें - How To Use Egg For Hair Fall In Hindi
अंडा फेंट कर लगाएं
बालों को झड़ने से रोकने के लिए अंडे का इस्तेमाल करने का यह सबसे आसान तरीका है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे बालों की लंबाई बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए दो अंडों को फेंट लें। इन्हें तब तक फेंटें, जब तक एक झागदार मिश्रण न बन जाए। फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और शॉवर कैप से ढंक लें। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।
अंडा और जैतून तेल
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप अंडे और जैतून का तेल का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। यह बालों को घना और मोटा बनाने में मदद करेगा, इससे स्कैल्प का पीएच संतुलन बैलेंस रहेगा और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप एक अंडे की सफेदी लें। इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक से दो बार इस हेयर मास्क को लगाने से हेयर फॉल कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बालों पर लगाएं सरसों तेल और अंडे से बना हेयर मास्क, मुलायम और खूबसूरत बनेंगे
अंडा और एलोवेरा
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप अंडे में एलोवेरा मिक्स करके बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो अंडे फेंट लें। इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें। अंडा और एलोवेरा से बालों को पोषण मिलेगा और बाल मजबूत बनेंगे। साथ ही काफी मुलायम और चमकदार भी नजर आने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: अंडे से बने ये 3 हेयर मास्क देंगे आपको सिल्की स्मूद बाल, जानें बनाने का तरीका
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप इन तरीकों से अंडे का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको बहुत ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।