बेसन से पाएं लंबे और शाइनी बाल, जानें प्रयोग के 3 तरीके

Besan For Long And Shiny Hair: अगर आपके बाल पतले और बेजान नजर आते हैं, तो आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका -  
  • SHARE
  • FOLLOW
बेसन से पाएं लंबे और शाइनी बाल, जानें प्रयोग के 3 तरीके


Besan For Long And Shiny Hair: बेसन का इस्तेमाल आमतौर पर कढ़ी, पकौड़े या मीठे पकवान बनाने के लिए किया जाता है। कई लोग अपनी त्वचा को निखारने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसन आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है? जी हां, बेसन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ये सभी गुण बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बालों में बेसन लगाने से हेयर फॉल, डैंड्रफ, ड्राई हेयर और पतले बालों की समस्या दूर हो सकती है। बेसन आपके बालों को लंबा बनाता है और उनमें नई शाइन डालता है। तो चलिए, जानते हैं बालों को लंबा और शाइनी बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करने का तरीका (How to use besan for long and shiny hair) - 

बेसन से बालों को लंबा और चमकदार कैसे बनाएं - How To Use Besan For Long And Shiny Hair

1. बेसन और दही 

बेसन और दही लगाने से बाल लंबे और शाइनी बनते हैं। दही स्कैल्प की गंदगी को साफ करता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। बालों में बेसन और दही का मिश्रण लगाने से बाल लंबे, घने और मुलायम बनते हैं। इसके लिए दो-तीन चम्मच दही लें। इसमें दो चम्मच बेसन मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। 

Besan-Long-Hair

2. बेसन और अंडा 

अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके लिए कटोरी में दो-तीन चम्मच बेसन लें। इसमें एक अंडा तोड़कर डाल दें। उसके बाद इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी। बेसन और अंडा लगाने से बालों का रूखापन और डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। 

इसे भी पढ़ें: बालों को जल्दी लंबा करने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं मेथी दाना

3. बेसन और मेथी पाउडर 

बेसन में मेथी पाउडर मिलाकर लगाने से बाल लंबा, घने और चमकदार बनाते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच मेथी पाउडर और नारियल का तेल मिलाएं। इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। मेथी के बीज एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। यह हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं। वहीं, नारियल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। यह बालों को मुलायम बनाता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।  

इसे भी पढ़ें: बालों पर मिक्स करके लगाएं नारियल का तेल और दही, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

अगर आप लंबे और चमकदार बाल पाना चाहते हैं, तो इन तरीकों से बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में मौजूद पोषक तत्व बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हैं। बालों में बेसन लगाने से बाल लंबे, मजबूत और चमकदार बनते हैं।

Read Next

बादाम के तेल से कब्ज कैसे दूर करें? जानें इसके फायदे और प्रयोग सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version