Almond Oil For Constipation In Hindi: बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि जब वे सुबह फ्रेश होने जाते हैं तो उन्हें मल त्याग के दौरान परेशानी होती है। वे ठीक से मलत्याग नहीं कर पाते हैं। इसका एक बड़ा कारण पेट में कब्ज होना है। कब्ज पेट की सबसे आम समस्याओं में से एक है, जिसका सामना अधिकांश लोग करते हैं। आमतौर कब्ज की समस्या खराब खान पान का परिणाम होती है। जिसके कारण हमारा पाचन कमजोर हो जाता है और पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्सयाएं भी देखने को मिलती हैं। फिजिकली एक्टिव न रहना, आहार में फाइबर की कम मात्रा, ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और नमकीन भोजन का अधिक सेवन पेट में कब्ज को बढ़ावा देता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढने में लगे रहते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम दाम का तेल (बादाम रोगन) से आप कब्ज से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं? अगर आप रात में सोने से पहले बादाम रोगन का सेवन करते हैं तो इससे आपको सुबह मलत्याग में आसानी होती है और आप फ्रेश फील करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बादाम के तेल से कब्ज कैसे दूर कर सकते हैं? या कब्ज दूर करने के लिए बादाम के तेल का प्रयोग कैसे करें? इस लेख में हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं।
कब्ज दूर करने में बादाम तेल कैसे फायदेमंद है- Almond oil benefits to relieve constipation in hindi
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन के अनुसार अध्ययन में यह पाया गया है कि बादाम के तेल या रोगन में लैक्सेटिव गुण (Laxative Properties) होते है। साथ ही मीठा बादाम का तेल आंत की नसों को स्टिमुलेट करने में मदद करता है। बादाम के तेल में मौजूद चोलिनर्जिक प्रभावों के कारण यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद मदद करता है। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक के रूप में भी काम करता है। जिससे यह आंत के माइक्रोबायोटा, खासकर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इससे पाचन को बढ़ावा मिलता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढें: सर्दियों में परेशान करती है पीरियड्स की ऐंठन, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से छुटकारा
इसे भी पढें: बुखार के दौरान शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं दर्द से छुटकारा
टॉप स्टोरीज़
बादाम के तेल से कब्ज दूर करने का तरीका- Ways To Use Almond Oil For Constipation In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में बादाम का तेल या रोगन मिलाकर पी सकते हैं। आप 200ml दूध में 6-10ml बादाम रोगन डालकर पी सकते हैं। इससे आपको सुबह कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी। इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी, साथ ही सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।
All Image Source: Freepik