Fastest Way To Heal a Minor Burn: किचन में खाना बनाते हुए कई बार उंगली या हाथ जल जाते हैं। हल्के-फुल्के लगे इन घावों पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जा पाता है। लेकिन थोड़ी देर बाद ही जलन बढ़ जाती है और ठीक से बैठ पाना तक मुश्किल हो जाता है। अगर जलने का घाव ज्यादा होता है तो छाला बन जाता है, जिसमें पानी भरा होता है। छोटे-मोटे जलने के इन घावों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर जलने के तुरंत बाद ही प्राथमिक चिकित्सा ली जाए, तो इससे जल्द आराम मिल सकता है। इससे घाव भरने और निशान पड़ने से बचाया जा सकता है। क्या आप जानते हैं जलने के तुरंत बाद हमें क्या करना चाहिए? इस बारे में जानकारी देते हुए कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ नूरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इन स्टेप्स के बारे में।
छोटी-मोटी जलने की चोट ठीक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स- How To Treat Minor Burns At Home
चलते हुए पानी में धोएं
सबसे पहले आपको चलते हुए पानी में जले हुए हिस्से को धोना है। ऐसे में कई लोग बर्फ या बर्फ का पानी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको टंकी के चलते हुए पानी में जले हुए हिस्से को धोना है। कम से कम 15 से 20 मिनट तक टंकी चलाकर लगातार उस जले हुए हिस्से को धोएं। इससे टिशुज को ज्यादा नुकसान नहीं होगा और आपको जलन से राहत मिलेगी।
कॉटन के कपड़े से साफ करें
अब आपको जले हुए हिस्से को गीला नहीं रहने देना है। क्योंकि ज्यादा देर गीला रहने से जलन बढ़ने लगेगी। इसलिए दूसरे स्टेप में कॉटन के किसी सॉफ्ट कपड़े से साफ करें। कॉटन के कपड़े से साफ करने से स्किन टिशूज को नुकसान नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- क्या जली हुई स्किन पर बर्फ लगाना सही होता है? जानें डॉक्टर से
कोई क्रीम या ठंड़ा जेल लगाएं
जलन को कम करने के लिए आप कोई ठंड़ा जेल या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं जिससे जलन में ठंड़क मिलती है। इसके अलावा आप कोई लोशन या बर्निंग रिलीफ क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेन किलर खाएं
अगर आपकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर पेन किलर खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपके घाव ज्यादा है या आपको दर्द व जलन बहुत ज्यादा हैं, तभी आप पेन किलर को चुनें।
चोट को खोलकर रखें
जलने की चोट को आप जितना खुला रखते हैं, उतनी जल्दी घाव ठीक होते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें ढ़ककर रखते हैं तो इससे परेशानी बढ़ सकती है। कई बार डॉक्टर्स चोट को हल्की पट्टी करके रखने की सलाह देते हैं। लेकिन यह निर्भर करता है कि आपके जलने के घाव कितने गहरे हैं। ध्यान रखें कि आप घाव को क्लीन रखें।
इसे भी पढ़ें- क्या रबड़ी-जलेबी खाने से ठीक होता है माइग्रेन? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें सच्चाई
घाव को ठीक होने का समय दें
जले के घाव को ठीक होने में समय लग सकता है। घाव को ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह निर्भर करता है कि आपका घाव कितना ज्यादा है। अगर आप रोज दो बार दवा लगाते हैं तो 7 से 10 दिन में आपके घाव पूरी तरह भर सकते हैं। लेकिन इनके निशान जाने में समय लग सकता है।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप जले के घाव से जल्दी आराम पा सकते हैं। अगर आपको घाव ज्यादा हुआ है, तो घाव पर कोई जेल लगाने के तुरंत बाद ही डॉक्टर के पास जाएं। इससे सही समय पर इलाज मिल पाएगा और घाव भी जल्दी भरेगा।
View this post on Instagram