Doctor Verified

स्लिप डिस्क में कैसे सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें चैन से सोने के लिए बेस्ट पोजीशन

How To Sleep With Slipped Disc: स्लिप डिस्क के रोगियों को किस पोजीशन में या कैसे सोना चाहिए? आइए डॉक्टर से जानें स्लिप डिस्क में सोने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
स्लिप डिस्क में कैसे सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें चैन से सोने के लिए बेस्ट पोजीशन


How To Sleep With Slipped Disc: स्लिप डिस्क की समस्या आजकल लोगों में काफी देखने को मिलती है। यह समस्या तब पैदा होती है, जब हमारे रीढ़ की हड्डियों के बीच में मौजूद जेल, जिसे डिस्क कहते हैं वह अपनी जगह से हट जाती है। इस स्थिति को ही स्लिप डिस्क कहा जाता है। यह गंभीर समस्या है, जिसके कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे व्यक्ति को लेटना, बैठना और खड़ा होना तक मुश्किल हो जाता है। इस दौरान उन्हें गंभरी गर्दन और पीठ दर्द का सामना करना पड़ता है। हालांकि डॉक्टर से परामर्श के बाद इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। लेकिन इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी सोते समय होती है। क्योंकि जब डिस्क खिसकने बाद व्यक्ति लेटता है, तो इस दौरान गंभीर दर्द होता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि स्लिप डिस्क में किस तरह सोना चाहिए, जिससे कि चैन की नींद मिल सके। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए जमशेदपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एके बर्नवाल बात की। इस लेख में हम आपको स्लिप डिस्क में सोने के लिए बेस्ट पोजीशन बता रहे हैं।

How To Sleep With Slipped Disc In Hindi

आइए पहले समझते हैं कि आखिर स्लिप डिस्क क्या है- What Is Slip Disc In Hindi

डॉ. एके बर्नवाल की मानें तो स्लिप डिस्क की समस्या कोई नई नहीं है। हम अक्सर सुनते हैं कि लोगों को साइटिका की समस्या बहुत होती है। आम भाषा में लोग स्लिट डिस्क को ही साइटिका कहते हैं। इसमें रीढ़ के बीच में मौजूद जेल किन्हीं कारणों से स्लिप हो जाता है। जब यह जेल अपनी जगह से हट जाता है तो इस स्थिति को ही स्लिप डिस्क कहा जाता है। हड्डियों के बीज में मौजूद यह जेल बहुत अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यह दो हड्डियों के बीच में एक कुशन का काम करता है।

इसे भी पढें: त्वचा पर सफेद दाग की बीमारी (विटिलिगो) क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण

जब आप खड़े होते या बैठते हैं, तो इसके आपकी हड्डियाें आपस में नहीं टकराती हैं और एक गद्देदार स्थिति बनी रही है। इससे आपकी हड्डियों पर ज्यादा भार नहीं पड़ता है। इसके इलावा यह शरीर को घुमाने, झुकने में भी मदद करता है। लेकिन जब उम्र बढ़ती है या किसी तरह की चोट लगती है, तो इससे डिस्क का लचीलापन कम होने लगता है और जेल जैसा पदार्थ या द्रव कम हो जाता है। जिसके कारण कई समस्याएं पैदा होती हैं।

इसे भी पढें: आंत में सूजन का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

स्लिप डिस्क में कैसे सोना चाहिए? 

डॉ. बर्नवाल की मानें तो अगर आपकी डिस्क स्लिप हो गई है, तो एक अच्छी और राहत भरी नींद लेने के लिए आपको पीठ के बल सोना चाहिए। यह स्लिप डिस्क रोगियों के सोने के लिए सबसे बेस्ट पोजीशन है। लेकिन आपको पीठ के बल लेटते हुए घुटनों के नीचे कोई सपोर्ट भी जरूर लगानी चाहिए जैसे कि तकिया। घुटनों या पैरों के नीचे तकिया लगाकर लेटने से रीढ़ को सहारा मिलता है, साथ ही इससे पीठ की मांसपेशियों भी रिलैक्स होती हैं। जिससे आप ठीक से सो पाते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

Fact Check : क्या दूध पीने से प्रोस्टेट कैंसर होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version