How to Remove Fungal Infection in Hindi: मॉनसून में त्वचा से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें फंगल इन्फेक्शन सबसे आम है। फंगल इन्फेक्शन सबसे आम प्रकार का त्वचा संबंधी संक्रमण होता है। फंगल इन्फेक्शन तब होता है, जब फंगस त्वचा के किसी हिस्से पर हमला करता है। ऐसे में त्वचा रैशेज, रेडनेस, खुजली और जलन महसूस होने लगती है। त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन होने पर आप अकसर मलहम, क्रीम या एलर्जी की दवाइयां लेना शुरू कर देते होंगे। ऐसे में रैशेज तो कुछ दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन इसके निशान लंबे समय तक रह जाते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की फंगल इन्फेक्शन के निशान मिटा सकते हैं।
हल्दी
हल्दी का उपयोग फंगल इन्फेक्शन होने पर किया जाता है। हल्दी में एंटीफंगल गुण होते हैं, ये रैशेज और जलन को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही हल्दी फंगल इन्फेक्शन के निशान को भी मिटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप कच्ची हल्दी लें। इसका बारीक पेस्ट बना लें। अब इसे दाग-धब्बों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से फंगल इन्फेक्शन के निशान पूरी तरह से दूर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कई बीमारियों से बचाती है हल्दी, सब्जी के अलावा इन 5 तरीकों से सेवन करना हो सकता है फायदेमंद
नीम
नीम भी फंग इन्फेक्शन के निशान को रिमूव करने में असरदार साबित हो सकता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसके लिए आप नीम की 10-15 पत्तियां लें। अब इन पत्तों को बारीक पीस लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने फंगल इन्फेक्शन के निशान पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। आप इस पेस्ट का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। इससे फंगल इन्फेक्शन के निशार धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- हल्दी का सेवन करने से पुरुषों के मिलते हैं ये 5 फायदे
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर आपकी त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन के निशान हैं, तो आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा पल्प लें। इसे फंगल इन्फेक्शन के निशान पर लगाएं। 20 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। इससे त्वचा की जलन, खुजली शांत होगी, साथ ही दाग-धब्बों और निशान से भी छुटकारा मिलेगा।
गुलाब का पेस्ट
अगर आपकी त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन के निशान रह गए हैं, तो आप गुलाब का पेस्ट लगा सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब के 8-10 फूल लें। इन फूलों को बारीक पीस लें। अब इसे अपनी प्रभावित त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। आप गुलाब के पेस्ट को रोजाना 2 बार लगा सकते हैं। इससे चेहरे के रैशेज, जलन, खुजली में आराम मिलेगा। साथ ही फंगल इन्फेक्शन के निशान भी धीरे-धीरे मिटने लगेंगे।
अगर आपकी त्वचा पर भी फंगल इन्फेक्शन के निशान हैं, तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे स्किन रैशेज, जलन और खुजली की समस्या दूर होगी। साथ ही निशान भी रिमूव होने लगेंगे।