नसों की सूजन कम करने के लिए अजमाएं ये 4 उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

How to Reduce Nerve Inflammation Naturally: नसों में सूजन होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नसों की सूजन कम करने के लिए अजमाएं ये 4 उपाय, दर्द से मिलेगी राहत


How to Reduce Nerve Swelling: स्वस्थ रहने के लिए नसों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। नसों को हेल्दी बनाए रखने के लिए उनमें ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना जरूरी होता है। लेकिन जब नसों में सही तरीके से रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है, तो नसों में सूजन होने लगती है। नसों की सूजन, दर्द का कारण भी बन सकती है। यहां तक कि नसों में सूजन होने पर पूरी दिनचर्या तक प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों का अकसर सवाल रहता है कि नसों में सूजन को कैसे कम करें? या नसों की सूजन का घरेलू इलाज क्या है

नसों में सूजन कई कारणों की वजह से हो सकते हैं। इसलिए वैसे इसका इलाज करने से पहले कारणों का पता लगाना जरूरी होता है। इसके बाद ही डॉक्टर नसों की सूजन का इलाज करते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी नसों की सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं। इससे आपको कुछ हद तक आराम मिल सकता है। 

1. एप्सम साल्ट

नसों में सूजन को कैसे कम करें? एप्सम साल्ट नसों की सूजन और दर्द को कम (Epsom Salt for Nerve Swelling) करने के लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है। एप्सम साल्ट में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है, जो नसों की सूजन से राहत दिला सकता है। नसों की सूजन कम करने के लिए आप एक टब गर्म पानी लें। इसमें 2-3 कप एप्सम साल्ट की मिलाएं। फिर इस पानी से नहा लें। अगर पैरों की नसों में सूजन है, तो आप टब में कुछ देर पैरा डालकर भी बैठ सकते हैं। इससे आपको सूजन और दर्द में काफी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में क्यों होती है नसों में सूजन की समस्या? जानें इसके कारण और इलाज

heat and cold therapy to reduce nerve swelling

2. सिकाई करें

नसों की सूजन कम करने के लिए सिकाई करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ठंडी और गर्म सिकाई करने से आपको नसों की सूजन और दर्द में काफी राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको बारी-बारी से ठंडी और गर्म सिकाई करनी होती है। एक बार ठंडी सिकाई करें और फिर गर्म सिकाई लगाएं। गर्म सिकाई लगाने से नसों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इसके बाद अगर ठंडी सिकाई की जाती है, तो नसों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। अगर आपको भी नसों में सूजन है, तो बारी-बारी से ठंडी और गर्म सिकाई कर सकते हैं।

3. हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी का उपयोग भारतीय घरों में मसाले के तौर पर किया जाता है। इसके अलावा हल्दी का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में भी किया जाता है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नसों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध गर्म करें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर पी लें। आप रोजाना हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपके नसों की सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है।

4. सेब का सिरका लें

सेब का सिरका कई तरह की बीमारियों के इलाज में मदद कर सकता है। सेब का सिरका नर्व की सूजन और दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। दरअसल, सेब के सिरके में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये सभी तत्व नसों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 2-3 चम्मच सेब का सिरका डालें और पी लें। कुछ दिनों तक रोजाना सेब का सिरका पीने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- नाक में दर्द और सूजन हो सकते हैं बीमारी के लक्षण, जानें क्या है इलाज और लक्षण

नसों में सूजन होने के कई कारण होते हैं। नसों की सूजन को ठीक करने के लिए कोई भी घरेलू उपाय संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता है। इसलिए नसों में सूजन या दर्द होने पर डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

Read Next

मेथी, जीरा और अजवाइन साथ में खाने दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version