
Liver Heat Symptoms In Hindi: क्या गर्मी के मौसम में आपको भी अक्सर खांसी, चक्कर आना, सिर में झुनझुनी और चिड़चिड़ापन आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? बहुत बार हम इस तरह की स्थितियों दोष शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन को देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस तरह की समस्याएं लिवर में गर्मी के कारण भी हो सकती हैं। गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ना बहुत सामान्य है। यह दर्शाता है, कि आपके शरीर में भी गर्मी बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्मी सिर्फ आपके शरीर में नहीं बल्कि, कई आंतरिक अंगों को भी प्रभावित करती है। आपने अक्सर सुना होगा होगा, कि लोगों के पेट की गर्मी बढ़ जाती है। इसी तरह शरीर के कई अन्य अंग भी हैं, जिनमें गर्मी बढ़ जाती है और उनके कार्य को प्रभावित करती है। ऐसा ही शरीर का एक बहुत जरूरी अंग है हमारा लिवर।
गर्मी के मौसम में लिवर में गर्मी की समस्या भी लोगों में बहुत आम है। हम में से ज्यादातर लोग जानकारी की कमी होनी वजह से इसके लक्षणों को गर्मी की आम समस्याओं से जोड़ते हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। लिवर में गर्मी के लक्षण और आप इसे कैसे कम कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लुधियाना के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर एच.आर.एस गिरन से बातचीत की। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....
लिवर में गर्मी के लक्षण- Liver Heat Symptoms In Hindi
अध्ययनों में यह पाया गया है कि लिवर में गर्मी होने पर आमतौर पर सीने में दर्द की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा लिवर में गर्मी के कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं....
- मुंह में कड़वाहट की समस्या
- खांसी
- चक्कर आना
- सिर में झुनझुनी महसूस होना
- हैमोप्टिसिस
- चिड़चिड़ेपन की समस्या
- प्यास अधिक लगना
- पल्स रेट बढ़ना
- जीभ पर पीली परत जमना
यदि किसी व्यक्ति में लक्षण सामान्य से अक्सर दिखाई देते हैं, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढें: एनीमिया रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण
लिवर की गर्मी कम करने के उपाय- Tips To Reduce Liver Heat In Hindi
1. पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेट रहें
2. सुबह खाली पेट गन्ने का जूस पिएं
3. सुबह गुनगुने पानी में आंवला चूर्ण मिलाकर लें
4. नियमित एक्सरसाइज करें
इसे भी पढें: दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये 10 संकेत, न करें नजरअंदाज
5. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें
6. शराब, स्मोकिंग और तंबाकू से दूरी बनाएं
7. स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें
8. ज्यादा दवाओं के सेवन से बचें
All Image Source: freepik