Doctor Verified

नाखूनों पर लगाएं ये 5 तरह के क्यूटिकल ऑयल, नाखून बनेंगे मजबूत और चमकदार

अगर आप नाखूनों के कमजोर होने या उनके बार-बार टूटने से परेशान है तो घर पर नाखूनों के लिए तेल बनाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाखूनों पर लगाएं ये 5 तरह के क्यूटिकल ऑयल, नाखून बनेंगे मजबूत और चमकदार

हम अपने हाथ पैरों को साफ और स्वस्थ्य रखने के लिए कई महंगे-महंगे क्रीम्स या प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। लेकिन अपने नाखूनों के लिए हम केवल नेल पॉलिश से काम चलाते हैं। क्या नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ इतना काफी है? नहीं, नेल्स को मजबूत और लंबा बनाने के लिए कुछ तेल आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन तेलों को आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। अब सवाल यह है कि नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए घर पर कैसे तेल तैयार किया जाएं? तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नाखूनों को मजबूत और लंबे बनाने के लिए आप घर पर किस प्रकार तेल तैयार कर सकते हैं। साथ ही इन तेलों के फायदों के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - नारियल का तेल और वैसलीन

नारियल के तेल की कुछ बूंदों को यदि वैसलीन के साथ मिक्स की जाएं और नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स पर लगाया जाए तो ऐसा करने से नाखूनों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के नाखूनों पर लगाएं और उसके बाद सूखे कपड़े से नाखूनों को अच्छे से पौछ लें। ऐसा करने से न केवल नाखून चमकदार नजर आएंगे बल्कि वे मजबूत भी बने रहेंगे।

2 - वैसलीन और एसेंशियल से बनाएं तेल

इस तेल को बनाने के लिए आपके पास एसेंशियल ऑयल के साथ वैसलीन और शिया बटर का होना भी जरूरी है। अब आप तीनों मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और बने मिश्रण को नाखून और उनके आसपास क्यूटिकल्स पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट तक हल्के-हल्के हाथों से मसाज करते रहें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो रात भर इस मिश्रण को नाखून पर लगा रहने दे सकते हैं। उसके बाद सुबह उठकर आप नाखूनों को साफ कपड़े से पौछ लें।

इसे भी पढ़ें- रात को नाखून काटना चाहिए या नहीं? जानें नाखून काटने का सही समय और तरीका

3 - नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल

नारियल के तेल से भी नाखूनों को मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे में कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल मिक्स करें और नाखूनों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण नाखून पर लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें। अब सूखे कपड़े से पौछ लें। ऐसा करने से न केवल नाखून मजबूत नजर आते हैं बल्कि ये लंबे और चमकदार भी नजर आएंगे।

4 - नारियल का तेल और तिल का तेल

नारियल का तेल और तिल का तेल नाखूनों के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में नारियल के तेल की कुछ बूंदे तिल के तेल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं और बने मिश्रण को नाखूनों और क्यूटिकल्स पर अच्छे से लगाएं। अब इस मिश्रण को रात में नाखूनों पर लगा रहने दें। अगले दिन उसे साफ कपड़े से पूछ लें या साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से नाखून लंबे और मजबूत नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या नाखूनों का रंग पीला पड़ना भी डायबिटीज का संकेत है? डॉक्टर से जानें पूरी बात

5 - विटामिन ई और नारियल तेल

इस तेल को बनाने के लिए आप नारियल के तेल में विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाएं। और बने मिश्रण को नाखून पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण नाखून पर लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें। अब सूखे कपड़े से पौछ लें। ऐसा करने से न केवल नाखून चमकदार बनेंगे बल्कि ये मजबूत भी नजर आएंगे।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि नाखूनों को मजबूती देने के लिए होममेड तेल आपके बेहद काम आ सकते हैं। लेकिन यदि नाखून टेढ़े मेढ़े या ज्यादा ही कमजोर हैं तो इसके पीछे कुछ चिकित्सक समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 तरह के हेयर रिमूवल स्क्रब

Disclaimer