नाखूनों के कटने और टूटने की समस्‍या को दूर करते हैं ये 5 Flower Seeds Oil, जानें फायदे

नाखूनों के कटने और टूटने की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए 5 तरह के फूलों के बीज से न‍िकलने वाले तेल का प्रयोग कर सकते हैं। जानें उसके फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नाखूनों के कटने और टूटने की समस्‍या को दूर करते हैं ये 5 Flower Seeds Oil, जानें फायदे

Flower Seed Oil Benefits For Chipped Nails: कुछ लोगों के नाखून कमजोर होते हैं और बार-बार टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्‍या है, तो फ्लॉवर सीड ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। फ्लॉवर सीड ऑयल की मदद से नाखूनों को मजबूती म‍िलती है और नाखून हेल्‍दी रहते हैं। आजकल नाखूनों की देखरेख के प्रत‍ि लोग जागरूक हुए हैं। लेक‍िन कुछ लोगों की खराब जीवनशैली का असर नाखूनों पर भी पड़ता है। अगर आप नाखूनों को समय-समय पर ट्र‍िम और फाइल नहीं करेंगे, तो नाखून कमजोर होकर टूटने लगेंगे। नाखूनों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए फ्लॉवर सीड ऑयल का इस्‍तेमाल करें। कई प्रकार के फूलों के बीज से बना तेल नाखूनों के ल‍िए फायदेमंद होता है। ऐसे ही 5 फ्लॉवर सीड ऑयल्‍स के बारे में आगे जानेंगे।   

rosehip oil benefits

1. रोजह‍िप सीड ऑयल- Rosehip Seed Oil

रोजह‍िप ऑयल में व‍िटाम‍िन-ए और सी पाया जाता है। रोजह‍िप ऑयल में फैटी एस‍िड भी पाया जाता है। रोजह‍िप ऑयल की मदद से नाखूनों को हाइड्रेशन म‍िलता है और नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। नाखूनों को हेल्‍दी बनाने के ल‍िए रोजह‍िप ऑयल को कर‍ियर ऑयल में म‍िलाकर कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगा सकते हैं। 

2. सूरजमुखी का तेल- Sunflower Seed Oil

सूरजमुखी के तेल में व‍िटाम‍िन-ई पाया जाता है। स्‍क‍िन को मॉइश्चराइज करने के ल‍िए सनफ्लॉवर ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सनफ्लॉवर सीड ऑयल में फैटी एस‍िड पाया जाता है ज‍िससे नाखूनों को मजबूती म‍िलती है और नाखून टूटने से बच सकते हैं।  

3. ग्रेप सीड ऑयल- Grapeseed Oil

ग्रेप सीड ऑयल आसानी से स्‍क‍िन में एब्‍सॉर्ब हो जाता है। ग्रेप सीड ऑयल की मदद से नाखूनों को मजबूती म‍िलती है। ग्रेप सीड ऑयल में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन-ई पाया जाता है। ग्रेप सीड ऑयल की मदद से नाखूनों के डैमेज होने की समस्‍या दूर होती है।   

4. जोजोबा ऑयल- Jojoba Oil

जोजोबा ऑयल में व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। जोजोबा ऑयल की मदद से नाखून और क्यूटिकल्‍स को मजबूती म‍िलती है। जोजोबा ऑयल से नाखून कटने और टूटने से बचते हैं और नाखूनों को मजबूती म‍िलती है।  

इसे भी पढ़ें- नाखूनों के रंग से पता चल सकता है सेहत का हाल, एक्सपर्ट से जानें इस बारे में

5. इवनिंग प्रिमरोज ऑयल- Evening Primrose Oil

इवनिंग प्रिमरोज ऑयल में गामा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इवनिंग प्रिमरोज ऑयल में ओमेगा-6 फैटी एस‍िड पाया जाता है। इवन‍िंग प्र‍िमरोज ऑयल की मदद से नाखून मजबूत बनते हैं और नाखूनों के कटने या टूटने की समस्‍या दूर होती है।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

गर्मियों में स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है कीवी और गुलाब जल का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer