PCOS और Stress जैसी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी ये हर्बल चाय, जानें आसान रेसिपी

महिलाओं को पीसीओएस की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इस समस्या को आप हर्बल टी से दूर कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS और Stress जैसी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी ये हर्बल चाय, जानें आसान रेसिपी

How To Make Herbal Tea For PCOS In Hindi : महिलाओं को गर्भाशय से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। पीसीओएस और स्टेस की समस्या को दूर करने के लिए कई घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। महिलाओं में हार्मोनल विकार के कारण पीसीओएस की समस्या हो सकती है। पीसीओएस की समस्या में महिलाओं के शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन का अधिक स्राव होने लगता है। आज के दौर में यह समस्या अधिकतर महिलाओं में देखी जा रही है। इस समस्या में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। आयर्वेद की डॉ. दिक्षा भवसागर ने महिलाओं को होने वाले पीसीओएस, स्ट्रेस, पेट में ऐंठन, नींद की कमी, थकान व मूड स्विंग की समस्या को कम करने के लिए हर्बल चाय बनाने के तरीका इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस चाय से महिलाओं को होने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं इस हर्बल टी के फायदे और बनाने का तरीका।


इस पेज पर:-


हर्बल टी से होने वाले फायदे - Benefits Of Herbal Tea For PCOS in Hindi

हार्मोन को करें बैलेंस

हर्बल टी महिलाओं के अनियमित हार्मोन को बैलेंस करने में सहायक होती है। इसके आलावा महिलाओं के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और एनर्जी के स्तर में बढ़ोतरी में मददगार साबित होती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों में इस चाय का सेवन करने से आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें : क्या पीरियड्स में योग करना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

how to make herbal tea for pcos and stress

मूड स्विंग को करें कम

पीरियड्स के दौरान हार्मोन में होने वाले परिवर्तन की वजह से महिलाओं को मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस हर्बल टी को दिन में दो बार पीने से आपको महिलाओं के मूड स्विंग को कम किया जा सकता है।

एस्ट्रोजन संतुलित होना

हर्बल टी में इस्तेमाल की जाने वाली सौंफ से एस्ट्रोजन और प्रोजस्टेरोन को संतुलित करने के लिए मदद मिलती है। पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया में सुधार

पीरियड्स में महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस चाय में मौजूद जीरे के उपयोग से पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही, सूजन आदि की समस्या में भी आराम मिलता है।

नींद को बेहतर करें

हर्बल टी से में मौजूद गुलाब की पत्तियों से मस्तिष्क को आराम मिलता है। यह चाय कोर्टिसोल कम करती है और बेहतर नींद को बढ़ावा देती है।

हर्बल टी को कैसे बनाएं - How To Make Herbal Tea For PCOS In Hindi

आवश्यक सामग्री

  • जीरा - 1 छोटा चम्मच,
  • पानी - दो गिलास,
  • सौंफ - 1 छोटा चम्मच,
  • हरी इलायची - 1
  • गुलाब की पंखुड़ियां - 10 से 15 पत्तियां,
  • धनिया - करीब एक चौथाैई चम्मच,

इसे भी पढ़ें : हार्मोन्स बूस्ट करने के लिए रोज करें ये फिजिकल एक्टिविटीज, शरीर रहेगा फिट और एक्टिव

हर्बल टी बनाने का तरीका

  • इस चाय को बनाने के लिए पैन को गैस पर रखें।
  • इसके बाद इसमें दो गिलास पानी डालकर उबाल लें।
  • जब पानी थोड़ा गर्म हो जाए, तो इसमें सभी चीजों को मिला लें।
  • इसके बाद अंत में गुलाब की पंखुडियों को क्रश करके चाय में डालें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो गैस को बंद कर दें।
  • इसके बाद तैयार चाय को छानकर पिएं। इससे महिलाओं को पीरियड्स और पीसीओएस की समस्या में आराम मिलता है।

इस चाय को भोजन करने से एक घंटा पहले या एक घंटे बाद पीने से अधिक फायदे मिलते हैं। इस हर्बल टी को आप आप दिन में दो से तीन बार तक पी सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

Read Next

पाइनएप्पल खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version