How To Make Hair Serum With Aloe Vera Gel In Hindi : एलोवेरा का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस वजह से एलोवेरा का उपयोग कई औषधियों में किया जाता है। आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही एलोवेरा आपकी त्वचा और बालों की समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है। इसके मॉइस्चराइजिंग गुण बालों के रूखेपन को दूर करते हैं और उन्हें गहराई से पोषण प्रदान करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण सिर की स्कैल्प में होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होते हैं। आप एलोवेरा जेल का उपयोग हेयर मास्क और सीरम के तौर पर भी कर सकते हैं। इससे बालों में शाइन आती है और वह सॉफ्ट बनते हैं। आगे जानते हैं, बालों को शाइनी और मजबूत बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल से हेयर सीरम कैसे बनाएं।
एलोवेरा से हेयर सीरम कैसे बनाएं? How To Make Hair Serum With Aloe Vera Gel In Hindi
एलोवेरा का हेयर सीरम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा का फ्रेश जेल- करीब 1 चम्मच
- गुलाब जल- 2 चम्मच
- बादाम का तेल- 1 चम्मच
- टी ट्री ऑयल- 4 से 6 बूंद
इसे भी पढ़ें : बालों की ग्रोथ बढ़ाएंगे आंवला और प्याज का रस, जानें प्रयोग का तरीका
सीरम बनाने का तरीका
- एलोवेरा जेल का सीरम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल को डालें।
- इसके बाद इसमें दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इसे मिक्स करें।
- अब आप इसमें आवश्यकतानुसार बादाम का तेल को मिलाएं।
- बनाते समय इस बात का ध्यान दें कि सीरम ज्यादा गाढ़ा न हो, यदि सीरम ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें गुलाब जल मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं और इसे मिक्स कर लें।
- अब इस सीरम को आप किसी कांच की बोतल में रख लें।
- रात को सोने से पहले आप इस सीरम को बालों की जड़ों पर लगाएं।
- सुबह नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
- कुछ दिनों के उपयोग से आपको बालों पर फर्क दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : स्कैल्प पर खुजली और दाने होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा
एलोवेरा जेल से बने हेयर सीरम के क्या फायदे होते हैं? Benefits Of Aloe Vera Hair Serum In Hindi
- एलोवेरा जेल से तैयार सीरम में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो आपकी स्कैल्प पर मॉइस्चर बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसकी वजह आपको डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है। साथ ही, जिन लोगों को डैंड्रफ होती है, उनको समस्या में आराम मिलने लगता है।
- दोमुंहे बालों की समस्या में भी आप इस सीरम का उपयोग कर सकते हैं। बालों को पोषण न मिलने के कारण, वे दोमुंहे हो जाते हैं।
- बाजार में मिलने वाले हेयर सीरम में कैमिकल्स होते हैं, जो आपके बालों को डैमेज कर सकते हैं। लेकिन इसमें मौजूद प्राकृतिक चीजों से आपके बालों पर किसी भी तररह का दुष्प्रभाव नहीं होता है।
- हेयर सीरम से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं और वह मजबूत बनते हैं।
बालों की समस्या को दूर करने के लिए पर, इस हेयर सीरम को घर पर बना सकते हैं। इसके कुछ सप्ताह के इस्तेमाल के बाद आपको बालों पर फर्क दिखने लगेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version