How to Make Beauty Shots for Flawless Skin like Actress Malaika Arora: महिलाएं अपनी स्किन को फ्लॉलेस और ग्लोइंग बनाने के लिए पार्लर में पानी की तरह पैसे बहा देती हैं। हालांकि,कई मामलों में महिलाओं को अच्छे पैसे खर्चने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रही हैं, तो आपको महंगे स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को फायदों की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जैसी स्पॉटलेस और फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए आप किचन में रखी कुछ चीजों की मदद से ब्यूटी शॉट्स बनाकर पी सकती हैं। बता दें कि इन ब्यूटी शॉट्स के बारे में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बात की थी। ऐसे में आइए मलाइका अरोड़ा स्पेशल 4 ब्यूटी शॉट्स के बारे में डाइटीशियन अलका फुटेला से जानते हैं।
4 ब्यूटी शॉट्स बनाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल-Use these Things to make 4 Beauty Shots
बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका किचन में 4 अलग चीजों से इन हेल्दी ब्यूटी शॉट्स को बनाती हैं। ये हल्दी शॉट, एलोवेरा शॉट, ग्रीन वेजिटेबल शॉट और नींबू-चिया सीड्स शॉट है। आप रोजाना इन ब्यूटी शॉट्स का सेवन मौसम के हिसाब से कर सकते हैं। इन शॉट्स को पीने से आपकी स्किन को ही नहीं, बल्कि शरीर को भी फायदा होगा। ब्यूटी शॉट्स को रोजाना पीकर आप एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कर सकती हैं। आइए इन शॉट्स से होने वाले फायदे और बनाने का तरीका जानते हैं।
हल्दी शॉट्स कैसे बनाएं और इसके फायदे- Turmeric Shots and its Benefits
हल्दी ब्यूटी शॉट बनाने के लिए आप एक गिलास पानी उबालें। इसमें हल्दी मिलाएं और कुछ देर उबलने दें। अब इस पानी के हल्के ठंडा होने के बाद सेब का सिरका, शहद, नींबू का रस, काली मिर्च, या संतरे का रस मिला सकते हैं। इस शॉट को पीने का सबसे जरूरी फायदा सूजन की कमी है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गन होते हैं, जो स्किन की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन की लालामी कम हो जाती है। हल्दी शॉट पीने से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें- हल्दी का पूरा फायदा पाने के लिए इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 6 तरीके
एलोवेरा शॉट्स कैसे बनाएं और इसके फायदे- Aloevera Shots and its Benefits
एलोवेरा शॉट पीने से स्किन को ही नहीं, बल्कि बालों को भी बहुत फायदा होता है। इस शॉट पीने से स्किन पर नेचुरल निखार आता है और स्किन की कई समस्याओं से राहत मिलती है। इस शॉट को बनाने के लिए एक ब्लेंडर में नारियल पानी डालें। इसमें नींबू का रस, शहद, हल्दी पाउडर, अदरक का रस मिलाएं। अब आखिर में आपको इस शॉट में एलोवेरा जेल मिलाना है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। आपको एलोवेरा शॉट तैयार है।
View this post on Instagram
ग्रीन वेजिटेबल शॉट्स कैसे बनाएं और इसके फायदे- Green Vegetable Shots and its Benefits
अगर आप स्किन की एक्ने, पिग्मेंटेशन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचना चाहती हैं, तो ग्रीन वेजिटेबल जूस या शॉट पी सकती हैं। इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो दिखाई देता है। इस जूस को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लेना है। अब कीवी और सेब को काट लें। इसके बाद आपको अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है। इसके बाद मिक्सी में इन सभी कटी हुई चीजों को पीस लें। आप इस जूस को छन्नी की मदद से छान लें और स्वाद के लिए इसमें नींबू की कुछ बूंदों को मिला लें।
नींबू-चिया सीड्स शॉट्स कैसे बनाएं और इसके फायदे- Lemon-Chia Seeds Shots and its Benefits
बता दें कि नींबू और चिया सीड्स से बने ड्रिंक को पीने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। आप पानी में नींबू के रस और चिया सीड्स को मिला सकती हैं। आपका ड्रिंक तैयार है। इसे पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स नष्ट हो जाते हैं। इससे शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। इस ड्रिंक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं। ऐसे में रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- चिया सीड्स के साथ मिलाकर न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान
इन शॉट्स का सेवन करके आपकी स्किन के साथ सेहत को भी बहुत फायदा हो सकता है। अगर बात बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जैसी फ्लॉलेस स्किन की होती है, तो आप घर पर इन 4 ब्यूटी शॉट्स को बनाकर रोजाना पी सकती हैं। इससे आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना भी नहीं करना होगा।