कैसे पहचानें आपका लिवर कर रहा है ठीक से काम? जानें हेल्दी लिवर के 5 संकेत

Healthy Liver Signs In Hindi: लिवर स्वस्थ होने पर कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, इनसे जानें आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 16, 2023 20:23 IST
कैसे पहचानें आपका लिवर कर रहा है ठीक से काम? जानें हेल्दी लिवर के 5 संकेत

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Healthy Liver Signs In Hindi: सम्पूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। जब लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है या यह ठीक से काम नहीं करता है, तो इसके कारण कई अन्य समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के अन्य कार्यों में इसका अहम भूमिका होती है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।यह टॉक्सिन्स को नष्ट करता है और रक्त को फिल्टर करने में मदद करता है। यह भोजन के पाचन के लिए बाइल जूस रिलीज करता है, जो भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है। साथ ही इससे पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है। लेकिन जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इससे लिवर में इन्फेक्शन, मोटापा, नींद ठीक से न आना, सुबह उठने के बाद बहुत अधिक थकान, हेपेटाइटिस ए, बी, सी, पीलिया, मल्टीपल ऑर्गन फैलियर आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर इस तरह की समस्याएं कोई व्यक्ति नोटिस करता है, तो ऐसे में उन्हें डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

लेकिन बहुत बार लोगों मन में यह सवाल उठता है, कि लिवर खराब होने पर तो कई संकेत देखने को मिलते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति का लिवर ठीक पूरी तरह स्वस्थ है या ठीक से काम कर रहा है, इसका पता कैसे लगाया जा सकता है? क्या स्वस्थ लिवर के भी कोई संकेत होते हैं? इसका जवाब हैं हां। ऐसे कई संकेत होते हैं जो बताते हैं कि आपका लिवर हेल्दी है। इस लेख हम आपको हेल्दी लिवर के 5 संकेत बता रहे हैं।

Healthy Liver Signs In Hindi

हेल्दी लिवर के संकेत- Signs Your Liver Is Healthy In Hindi

1. शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है

अगर आप पहले से एनर्जेटिक महसूस करते हैं और जल्दी नहीं थकते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका लिवर आपका काम ठीक से कर रहा है। क्योंकि ऐसा होने पर आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक से काम करता है।

इसे भी पढें: सर्वाइकल की बीमारी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत के उपाय

2. वजन प्रबंधित रहता है

लिवर भोजन के पाचन और मेटाबॉलिज्म में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह उसका आवश्यकता अनुसार शरीर में एनर्जी के रूप में प्रयोग में भी मदद करता है। जिससे आपको शरीर के स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है।

3. भ्रम या ब्रेन फॉग जैसी समस्याएं कम नोटिस होती हैं

लिवर शरीर से टॉक्सिन्स को नष्ट करता है जो शरीर के हार्मोनल असंतुलन को बिगाड़ते हैं और स्पष्ट रूप से सोचना मुश्किल बनाते हैं। लिवर फंक्शन ठीक से होने पर याददाश्त और दिमाग तेज होने की क्षमता बढ़ती है।

4. त्वचा और आंखें की रंगत ठीक होती है

लिवर ठीक से जब काम नहीं करता है, तो इसके कारण त्वचा और आंखों की रंग बदल जाता है। इनमें एक पीलापन नजर आने लगता है। लेकिन लिवर ठीक होने पर त्वचा और आंखें सामान्य नजर आती हैं।

इसे भी पढें: सर्वाइकल का दर्द कहां-कहां होता है? डॉक्टर से जानें बचाव

5. पर्याप्त भूख लगती है

जिन लोगों का लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो लोगों को ठीक से भूख नहीं लगती है और जब लगती है तो वे बहुत अधिक भोजन करते हैं। अगर आपको पर्याप्त भूख लगती है, तो यह संकेत है कि आपका लिवर ठीक है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer